- विनोद मिश्रा
बांदा। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में बुधवार को राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल की अनोखी पहल के अन्तर्गत ‘पढ़े बांदा-बढ़े बांदा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलसचिव कार्यालय एवं विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा उद्यान महाविद्यालय के बहुउद्देशीय हाल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के माध्यम से 50 ग्रामीण छात्र-छात्राओं को पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

विवि कुलसचिव डा. एसके सिंह ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को पुस्तक के माध्यम से ज्ञान अर्जित करना आवश्यक है। कुलसचिव ने बच्चों को स्वाध्याय का महत्व बताते हुये कहा कि पुस्तकें ही हमारी सच्ची साथी होती हैं जो जीवन भर हमारा मार्गदर्शन करती हैं। इससे हम अपने उज्जवल भविष्य की नींव रख सकते हैं। उद्यान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा. एसवी द्विवेदी ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा विकसित समाज का मूल आधार है, बच्चों में शिक्षा के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करते हुए उन्होनें बच्चों को पुस्तकें पढ़ने के लिये प्रेरित किया।

राज्यपाल की अनूठी पहल पर प्रकाश डालते हुए कुषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा. जीएस पंवार ने कहा कि आज की पीढ़ी के बच्चे ही भविष्य में देश और समाज की दिशा एवं दशा का निर्धारण करेंगे। इस लिए हमारा कर्तव्य है कि हम इनको फिर से किताबों की ओर वापस लाएं। इससे इंटरनेट के कुप्रभाव से नई पीढ़ी बची रह सके। डीआईओएस विनोद कुमार सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को पुस्तक अध्ययन के महत्व को बताया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में वानिकी महाविद्यालय के सह अधिष्ठाता, डा. संजीव कुमार, समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं प्रध्यापक डा. आनन्द चौबे, गृहविज्ञान महाविद्यालय की इंचार्ज सह अधिष्ठाता, डा. सौरभ, एनएसएस के कार्याक्रम अधिकारी, सहायक प्राध्यापक, डा. ओम प्रकाश, डा. मुकेश कुमार मिश्रा एवं डा. चंद्रकांत तिवारी, डा. दीक्षा गौतम एवं अन्य का विशेष सहयोग रहा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
