City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

दस्यु ठोकिया द्वारा छह एसटीएफ जवानों की हत्या की फिर सुनवाई …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दस्यु ठोकिया गिरोह द्वारा लगभग चौदह वर्ष पूर्व छह एसटीएफ जवानों समेत सात लोगों की हत्या कर देने के प्रकरण की सुनवाई अब फिर शुरू हो गई। विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र की अदालत में लगभग दो सप्ताह से इस मामले पर वकीलों की बहस चल रही है। पूर्व पीठासीन अधिकारी/न्यायाधीश के स्थानांतरण से इस केस का फैसला नहीं हो सका था।


इस अदालत के पीठासीन अधिकारी हरेंद्र कुमार के स्थानांतरण के बाद अब विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र बलराज सिंह ने पुन: नए सिरे से इसकी सुनवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की ओर से फौजदारी अधिवक्ता डा. विचित्र वीर सिंह अदालत में दो सप्ताह से बहस कर रहे हैं। अदालत द्वारा इस केस की सुनवाई हर दूसरे दिन हो रही है। 15 जुलाई को फिर बहस होगी। इसके बाद फौजदारी के अधिवक्ता अशोक दीक्षित द्वारा अदालत में बहस की जाएगी। वकीलों के मुताबिक शीघ्र निर्णय के लिए अदालत द्वारा 2 से 3 घंटे तक सुनवाई की जा रही है।


22 जुलाई 2007 की रात लगभग 11 बजे ठोकिया गिरोह ने बघोलन तिराहे पर घात लगाकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर एसटीएफ जवान ईश्वर देव सिंह, उमाशंकर, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, राजेश सिंह चौहान, बृजेश यादव व गिरीशचंद्र नागर और मुखबिर राजकरन की हत्या कर दी थी।

सभी एसटीएफ जवान आधुनिक शस्त्रों से लैस थे, लेकिन बदमाशों के घात लगाकर हमले से नहीं बच सके। कर्वी चित्रकूटमें डकैतों के विरुद्ध कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। ठोकिया गिरोह का डकैत ज्ञान सिंह बांदा जेल में है, जबकि अन्य गिरोह के सदस्य किशोरी पटेल, नरेंद्र भदौरिया, देवशरण पटेल, शिवमूरत सहित 15 आरोपी चित्रकूट जेल में बंद हैं। दस्यु सरगना ठोकिया की मुठभेड़ में मौत हो चुकी है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दहेज प्रताड़ना : मांग पूरी न होने पर तीन माह बाद ही पत्नी को घर से निकाला, पति-सास नामजद

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार ट्रक का कहर : सवारी भरी जीप में मारी जोरदार टक्कर, दो की मौके पर मौत, छह लोग गंभीर घायल

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने “बार एसोसिएशन चुनाव” में किया मतदान: अधिवक्ताओं से किया संवाद

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा “मन बागवां अभियान” सीसी रोडों का फिर लोकार्पण एवं शिलान्यास

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री को भेजा पत्र : कनेक्शन काटने के बाद भी आ रहा बिल, दी आत्मदाह की चेतावनी

City News Uttar Pradesh

Corona Vaccination: यूपी में दिखने लगा कोरोना टीकाकरण महाभियान का असर, अब तक 2 करोड़ लोगों ने लगवाई वैक्सीन …

ब्रेकिंग न्यूज़