City News Uttar Pradesh
डीएम अमित 'अवैध खनन' नहीं करेंगे बर्दाश्त: चलाया 'हंटर' बोले, नहीं बक्सूगा !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

डीएम अमित ‘अवैध खनन’ नहीं करेंगे बर्दाश्त: चलाया ‘हंटर’ बोले, नहीं बक्सूगा !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अवैध खनन और राजस्व चोरी पर जिलाधिकारी अमित आसेरी ने “हंटर” चला दिया है। बुधवार को टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने “साफ” कर दिया कि “बालू-मोरम की लूट अब बर्दाश्त” नहीं होगी। यह “राजस्व की अस्मिता” से जुड़ा मामला है। डीएम ने अधिकारियों को “चेतावनी भरे लहजे” में कहा कि 2025-26 में जितने वाहनों पर कार्रवाई हुई थी, 2026-27 में उससे कम कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। 233 वाहनों से जुड़ा जो “बैकलॉग” पड़ा है, उसे “तुरंत निपटाओ और राजस्व चोरों से वसूली” करो।डीएम अमित आसेरी नें 'हौंका': अधिकारी हुये भयभीत, क्या सुधरेगी तस्वीर !उन्होंने बबेरू, नरैनी, सदर और पैलानी के एसडीएम को निर्देश दिया कि “मानसून खत्म होते ही हर खनन पट्टे पर जाकर निरीक्षण” करो। नदी की “जलधारा और मुख्य धारा” में किसी भी कीमत पर खनन नहीं होना चाहिए। अगर कहीं भी अवैध खनन, ओवरलोडिंग और परिवहन मिला तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।डीएम अमित आसेरी नें 'हौंका': अधिकारी हुये भयभीत, क्या सुधरेगी तस्वीर !राजस्व चोरी पकड़ने के लिए डीएम ने “नया फार्मूला” दिया है। खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम भंडारण लाइसेंसों में बचे बालू-मोरम की पैमाइश करेगी और दस कार्य दिवस में आख्या देगी। इससे “स्टॉक के नाम पर होने वाले खेल का पर्दाफाश” होगा। नरैनी और करतल थाना क्षेत्र में “पानी उतरते” ही शुरू हुए “अवैध खनन” की शिकायत पर डीएम ने मौके पर जाकर “कार्रवाई के आदेश” दिए हैं। कनवारा, अछरौड़, उजरेहटा, भवानीपुरवा और लड़ाकापुरवा में भी “टीम जांच” करेगी। बैठक में एसपी बांदा सहित सभी प्रवर्तन अधिकारी मौजूद रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत के यहां दीवारी नृत्य में चटकी जमकर लाठियां …

City News Uttar Pradesh

गांजे के खेत पर पुलिस ने मारा छापा : एक कुंतल से अधिक गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, एक मौके से हुआ फरार

डीएम और एसपी नें किया मंडल कारागार का निरीक्षण : सीसी टीवी कैमरे मिले खराब ! …

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनंद सिंह नें कोविड कंट्रोल सेंटर का किया आकस्मिक निरीक्षण ! …

आयुक्त की मंडलीय समीक्षा : औपचारिकता और डायलागों से रहा लबरेज !

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष समेत 14 कांग्रेसी नजरबंद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़