24 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी बोर्ड परीक्षा पर प्रशासन सख्त: मॉनिटरिंग सेल से केंद्रों पर पकड़ीं "गड़बड़ियां"
उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड परीक्षा पर प्रशासन सख्त: मॉनिटरिंग सेल से केंद्रों पर पकड़ीं “गड़बड़ियां”

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जिले के 65 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुईं। प्रशासन द्वारा नकल रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जिनकी लाइव मॉनिटरिंग डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से की गई। इसके द्वारा कई गड़बड़ियां पकड़ी गई।

यूपी बोर्ड परीक्षा पर प्रशासन सख्त: मॉनिटरिंग सेल से केंद्रों पर पकड़ीं "गड़बड़ियां"

सोमवार को परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस, शिक्षा विभाग के अधिकारी और जोनल मजिस्ट्रेट सक्रिय रहे। कुल छह सचल दल परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने में जुटे रहे।जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) और प्रशासनिक अधिकारियों ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

यूपी बोर्ड परीक्षा पर प्रशासन सख्त: मॉनिटरिंग सेल से केंद्रों पर पकड़ीं "गड़बड़ियां"

इस दौरान परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों और छात्रों की बैठने की स्थिति का जायजा लिया गया। सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग के दौरान कुछ केंद्रों पर गड़बड़ियां पकड़ी गईं, जिन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें ठीक करवाया गया। प्रशासन ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए नकलचियों पर कड़ी नजर रखी। परीक्षा केंद्रों पर छात्रों के लिए पेयजल, बिजली और बैठने की समुचित व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद “सावधान” : वन विभाग पौध रोपण में है “बेइमान” ….

सामूहिक विवाह योजना में नई व्यवस्था लागू: बायोमेट्रिक व फेस आईडी से होगा सत्यापन

City News Uttar Pradesh

बांदा के होनहार करगें कबड्डी-कबड्डी : राष्ट्रीय स्तर पर बिखेरेंगे जलवा

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने होली पर बांटी खुशियां: उमड़ा जनसैलाब, दिया सौहार्द्र का संदेश

City News Uttar Pradesh

राजा बुंदेला का दावा : भाजपा सरकार पृथक बुंदेलखंड राज्य बनाने की इच्छुक !

रक्षाबंधन पर महकेगी ‘चंदन’ की खुशबू: भाई की कलाई पर बंधेगी ‘संस्कृति की सुगंध’ ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़