
- विनोद मिश्रा
बांदा। शहर को स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में पालिकाध्यक्ष मालती बासू ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। उन्होंने वार्ड नंबर 4 कैलाशपुरी झंडा चौराहा में नगर पालिका परिषद द्वारा नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मालती बासू ने कहा कि नगर के विकास और स्वच्छता को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा, “स्वच्छ बांदा, सुंदर बांदा” अभियान के तहत शहर को एक आधुनिक और स्वच्छ महानगर के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसी क्रम में शहरभर में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनाकर शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में सहयोग करें। भविष्य में भी स्वच्छता अभियान के तहत अन्य स्थानों पर सार्वजनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। शहर के विभिन्न वार्डों में कूड़ा निस्तारण, सीवर लाइन और पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त करने की भी योजना बनाई जा रही है।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार गुप्ता, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक एवं व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री मनोज कुमार जैन, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, चेयरमैन प्रतिनिधि अंकित बासू, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सभासद राकेश गुप्ता दद्दू, सभासद अजय अवस्थी, सभासद प्रतिनिधि मुकेश श्रीवास, सभासद आशीष गुप्ता और मनीष रैकवार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
