30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किए जाने की उठाई मांग, शिक्षकों ने दिया धरना
उत्तर प्रदेश

पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किए जाने की उठाई मांग, शिक्षकों ने दिया धरना …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने बुधवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पुरानी पेंशन बहाल कराए जाने के साथ ही अन्य मांगों को लेकर आवाज बुलंद की गई।


मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि शिक्षक समुदाय का निश्चित कि एनपीएस अर्थात नई पेंशन योजना शिक्षक की वृद्धावस्था में उसी जीवन स्तर के साथ जीवन यापन में समर्थ नहीं है, जिस स्तर पर शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहा है। मांग की गई कि पुरानी पेंश नही वृद्धावस्था का समुचित जीवन स्तर बनाए रखने का माध्यम है। वहीं पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। सभी शिक्षकों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा अनुमन्य की जाए। वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को भी समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत पर वेतन एवं समानता के आधार पर सेवा शर्तें लागू की जाएं। महंगाई भते की जो कटौती की गई है, उन किश्तों की वापसी का शासनादेश शीघ्र निर्गत किया जाए।

शिक्षकों के स्थानांतरण की नीति में आवश्यक संशोधन कर ऐसी स्थिति सुनिश्चित कराई जाए कि शिक्षक अपनी सुविधानुरूप स्थान पर स्थानांतरण करा सकें। प्रशासनिक कारणों से कार्यभार न ग्रहण कर पाने वाले 1 अप्रैल 2005 से पूर्व चयनित शिक्षक कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाए। इसके अलावा अन्य मांगें भी शामिल रहीं। ज्ञापन देने के दौरान तमाम शिक्षक मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : पुलिस के पैरोकार की संदिग्ध हालात में मौत, पलटी होने के बाद नहीं ले पा रहा था सांस …

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें किया आगाह : प्रेम और शांति से मनाये त्योहार

डीएम अनुराग की “तत्परता” : सरकार की योजनायें शीघ्र की जाये गुणवत्ता से पूरी

Banda : बुन्देलखंड का किसान जूझ रहा समस्याओं से – बुंदेला …

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग का दिखा सफाई के प्रति अनुराग : 76अधिकारियों के साथ गंदगी का विनाश …

City News Uttar Pradesh

Banda- ठंड का प्रकोप शबाब पर, बचाव के लिए डीएम नें व्यवस्था कराई तेज।

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़