28.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
संविधान निर्माता के अपमान पर भड़के बसपाई: मंत्री अमित शाह के खिलाफ का भारी विरोध
उत्तर प्रदेश

संविधान निर्माता के अपमान पर भड़के बसपाई: मंत्री अमित शाह के खिलाफ का भारी विरोध

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें और तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

संविधान निर्माता के अपमान पर भड़के बसपाई: मंत्री अमित शाह के खिलाफ का भारी विरोध

बीएसपी कार्यकर्ताओं का यह प्रदर्शन कलेक्ट्रेट तक पहुंचा, जहां उन्होंने जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने आरोप लगाया है कि संसद में गृह मंत्री द्वारा की गई टिप्पणी न केवल अस्वीकार्य है, बल्कि यह संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और उनके विचारों का अपमान है।

संविधान निर्माता के अपमान पर भड़के बसपाई: मंत्री अमित शाह के खिलाफ का भारी विरोध

बीएसपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री गया चरण दिनकर ने कहा, गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी अक्षम्य अपराध की श्रेणी में आती है। नैतिकता के आधार पर उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और बहुजन समाज से माफी मांगनी चाहिए। इस टिप्पणी से बाबा साहब के अनुयायियों को गहरी ठेस पहुंची है।

संविधान निर्माता के अपमान पर भड़के बसपाई: मंत्री अमित शाह के खिलाफ का भारी विरोध

कार्यकर्ताओं का कहना है कि संविधान और इसके निर्माता के प्रति सम्मान बनाए रखना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। गृह मंत्री की टिप्पणी ने न केवल बहुजन समाज, बल्कि पूरे देश के नागरिकों में आक्रोश पैदा कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति से अपील की है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए और संविधान की गरिमा बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत का अधिकारियों को सख्त निर्देश: नवरात्र महोत्सव में न हो लापरवाही

City News Uttar Pradesh

सांसद आर.के पटेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें किसानों को बताया दो गुनी आय का मंत्र

City News Uttar Pradesh

शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु : नाथे गये सांग, निकले जवारे

बांदा जिला अधिवक्ता संघ ने तिरंगा यात्रा निकाल भरा राष्ट्र प्रेम का जज्बा

बाप रे बाप : लाल सोने के ओवर लोड से निकल रही पुल की कराह ! कौन देगा ध्यान ?

रफ्तार के कहर नें एक की ली जान, दूसरा मौत से कर रहा संघर्ष

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़