
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में नवरात्र पर्व के समापन पर बुधवार को दुर्गा प्रतिमाओं का भक्तों नें सजल नेत्रों से केन में विसर्जन कर विदाई दी। माँ की “विदाई” पर “भाउकता” का भक्तों में “आलम” था। वह “रो” पड़ा।

इस बीच भव्य जुलूस मुख्य बाजार में भ्रमण करते हुये केन तट पहुंचा। शहर में लगभग साढ़े तीन सौ दुर्गा प्रतिमाओं की झांकियां थीं। माता को विसर्जन विदाई देने के लिए भक्त ढोल-नगाड़े की धुन पर नृत्य करते रहे ।

दोपहर से ही देवी प्रतिमाओं को विसर्जन करने का सिलसिला शरू हो गया, जो बरसात के साथ रात लगभग 12 बजे तक चलता रहा। जगह-जगह प्रसाद वितरण और भंडारे लगे। पंडाल लगाकर दुर्गा प्रतिमा जुलूस में जगह -जगह आरती कर शील्ड से सम्मानित किया गया।

इस तारतम्य में नवदुर्गा केंद्रीय समति द्वारा माहेश्वरी देवी चौक में विसर्जन जुलूस मंच पर जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद एवं सदर विधायक प्रकाश दिवेदी काफी सक्रिय रहे।

नगर पालिका की ओर से भी पंडाल लगा। मंच पर पालिकाध्यक्ष मालती बासु नें भी मूर्तियों की आरती एवं समाज को सम्मानित किया।

शहर में केन नदी में शांति ढंग से देवी प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। “अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासु भी विसर्जन उत्सव में भावविभोर होकर नाचे एंव शील्ड वितरण किया” ।

विसर्जन के दौरान कोई घटना न हो इसको देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम कर रखें थे। जुलूस का रूट चार्ट तैयार कर जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात था। ड्रोन कैमेरे से निगरानी हो रही थी।

विसर्जन जुलूस के दौरान लोगों ने जगह-जगह पानी, हलवा अन्य सामग्रियों का जमकर लंगर किया। देवी विसर्जन के लिए शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा देखने को मिला। शहर में लगभग 350 मूर्तियों का विसर्जन केन नदी में हुआ।

पुलिस के आला अधिकारी केन नदी के पास कैंप लगाये रहे, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी घटना न होने पाए। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने अतिरिक्त नाव और गोताखोरों की भी व्यवस्था की थीं। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू द्वारा केन तट विसर्जन स्थल पर टेंट,कुर्सी,प्रकाश व्यवस्था का सुंदर एवं सराहनीय प्रबंध रहा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
