- संवादाता – अनीस अंसारी
महोबा। जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान जलता पटाखा कच्चे मकान में गिरने से दो संप्रदाय आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ। विवाद से तनाव की स्थिति बन गई।आक्रोशित हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में नारेबाजी की।आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। इलाके में पुलिस बल तैनात है।

ये पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के घटना मोहल्ला कसौराटोरी में घटित हुआ। सामने आया है। यहां गणेश विसर्जन के दौरान पटाखे फोड़े जा रहे थे। जलता पटाखा कच्चे मकान में गिरने से विवाद हो गया।

आरोप है कि मुस्लिम समुदाय की तरफ से गणेश विसर्जन में शामिल लोगों पर पानी डाल दिया गया। इसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि विशेष समुदाय के लोगों ने बाल्टी से हमला कर पथराव भी कर दिया। इससे दोनों पक्ष हिंसा पर उतर आए। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत करने का प्रयास किया। मगर हिंदू संगठन के लोग कोतवाली पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की।

उनका कहना था कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस पूरे विवाद को लेकर मुस्लिम समुदाय का कहना है की पटाखा घर में गिर गया और आग लग गई। जैसे ही पानी का इस्तेमाल किया गया, दूसरा पक्ष भड़क गया और विवाद हो गया। इस पूरे मामले पर एसपीपलाश बंसल ने बताया, दो पक्षो में विवाद हो गया था। पुलिस और प्रशासन ने शांति कायम करवाई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
