City News Uttar Pradesh
बांदा कोचिंग सेंटरों में होगा हादसा ? मानक विहीन सेंटर संचालित: सुरक्षा के नहीं हैं इंतजाम
उत्तर प्रदेश

बांदा कोचिंग सेंटरों में होगा हादसा ? मानक विहीन सेंटर संचालित: सुरक्षा के नहीं हैं इंतजाम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में संचालित कोचिंग सेंटरों में कभी भी बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता है। यह सभी “मानक विहीन” हैं। यहां न तो इन संस्थानों के पास आग लगने की स्थिति में बचाव के इंतजाम हैं और न ही भवन के मानकों को पूरा कर रहे हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की “श्री लक्ष्मी जी सदा सहाय, शुभ लाभ की थीम” पर संचालित हो रहें हैं।

बांदा कोचिंग सेंटरों में होगा हादसा ? मानक विहीन सेंटर संचालित: सुरक्षा के नहीं हैं इंतजाम

दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित एक कोचिंग में पिछले शनिवार को हुए हादसे में तीन विद्यार्थियों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद से बांदा में संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं! यहां भी बच्चे खतरों के बीच पढ़ने को मजबूर हैं। अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि यहां लगभग एक सैकड़ा से अधिक संचालित “कोचिंग सेंटर सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं” रहे हैं। दरअसल, पंजीकरण के लिए दमकल विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र होना जरूरी होता है। अग्नि सुरक्षा मानकों को पूरा करने के बाद ही यह प्रमाण पत्र संस्थानों को जारी किया जाता है।

बांदा कोचिंग सेंटरों में होगा हादसा ? मानक विहीन सेंटर संचालित: सुरक्षा के नहीं हैं इंतजाम

इसके अलावा भवन का मानचित्र स्वीकृत होने और सुरक्षा मानकों की परख करने के बाद बांदा विकास प्राधिकरण की ओर से अनापत्ति प्रमाण जारी किया जाता है। यह ज्यादातर कोचिंग संस्थानों के पास नहीं है ! यही वजह है कि उन्होंने अपना अब तक पंजीकरण नहीं कराया है। बावजूद, इन “संस्थानों पर अंकुश” लगाने के सार्थक प्रयास नहीं किए जा रहे हैं ! यह स्थिति तब है जब सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश कोचिंग नियमावली 2002 के प्रावधानों में परिवर्तन कर नई गाइड लाइन जारी की जा चुकी है, जिसमें विद्यार्थियों के हित में कई नए प्रावधान किए गए हैं। लेकिन, ये “संस्थान नियमों के मुताबिक चल रहे हैं या नहीं”,  इसकी “सुध लेने वाला” कोई नहीं है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बिजली का ‘काला’ सच: कागज़ों में करोड़ों, धरातल पर अंधेरा, दो नये ‘फीडर’ भी बेअसर

City News Uttar Pradesh

चिंतनीय विषय : बांदा में घट रही हैं दुर्लभ काले हिरणों की संख्या !

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी नें दिखाई राजनीतिक रंगबाजी : विपक्षियों पर हमलाकर लूटा वाह -वाह

City News Uttar Pradesh

राइफल क्लब की ‘नीलामी’ पर कांग्रेस का ‘ऐलान-ए-जंग’: शासन-प्रशासन के खिलाफ भरी हुंकार

City News Uttar Pradesh

“साथी यूपी” को देश-विदेश से मिल रहा फंड ! गरीब की जगह परिवार का हो रहा ‘उत्थान’

सरकारी योजना कागज़ों में सफल, ज़मीन पर फेल: 15 दिन से सूखी टोटियां, पानी को ‘तरसे’ लोग

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़