City News Uttar Pradesh
बांदा में बढ़ती गर्मी पर प्रशासन हुआ रेड एलर्ट: अग्नि कांड से बचाव हेतु सुरक्षा के निर्देश
उत्तर प्रदेश

बांदा में बढ़ती गर्मी पर प्रशासन हुआ रेड एलर्ट: अग्नि कांड से बचाव हेतु सुरक्षा के निर्देश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी पर किसी अनहोनी को लेकर प्रशासन रेड एलर्ट हो गया है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में तथा प्रबन्ध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम अमित किशोर की उपस्थिति में बैठक कर संभावित दुर्घटनाओं एवं सतर्कता पर चर्चा हुई।

बांदा में बढ़ती गर्मी पर प्रशासन हुआ रेड एलर्ट: अग्नि कांड से बचाव हेतु सुरक्षा के निर्देश
Administration goes on red alert on rising heat in Banda: Safety instructions to prevent fire incidents

बैठक में डीएम ने 14 विभिन्न एसोशिएसन जैसे होटल, उद्यमियों, गैस एजेन्सी संचालकों, मैरिज हाॅल, कोचिंग सेन्टर, विद्यालय के प्रबन्धकों से कहा कि अग्निसमन की घटनाओं को रोकने के लिए अपने-अपने संस्थानों में अग्निशमन यंत्र लगवाये। आवश्यक संसाधनों को उपयोग में लायें, क्योंकि अग्निसमन की दुर्घटनायें बढ रही हैं। डीएम नें कहा कि विद्युत ट्रान्सफार्मरों के आस-पास गन्दगी/कूडा आदि एकत्र न होने दें। बैठक में प्रबन्ध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम अमित किशोर ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा पुराने एवं जर्जर तारों को बदलने का कार्य हो रहा है।

बांदा में बढ़ती गर्मी पर प्रशासन हुआ रेड एलर्ट: अग्नि कांड से बचाव हेतु सुरक्षा के निर्देश
Administration goes on red alert on rising heat in Banda: Safety instructions to prevent fire incidents

उन्होंने कहा कि विद्युत शार्ट सर्किट होने से भी अग्नि दुर्घटनायें होती हैं, इसलिए व्यवसायिक संगठन एवं उद्यमी अपने विद्युत लोड के अनुसार उसी क्षमता का कनेक्शन प्राप्त करें। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बिजली की समस्याओं के निस्तारण हेतु सभी अधिकारी शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल फोन रिसीव करें और उनका प्राथमिकता पर निस्तारण करें। सुनिश्चित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त राजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा, मुख्य अभियंता विद्युत आरिफ अहमद सहित अनिल वर्मा विद्युत सुरक्षा, सभी उप जिलाधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गैंगेस्टर में दो अभियुक्तों को पांच -पांच साल की सजा एवं सात सात हजार जुर्माना

City News Uttar Pradesh

चोर हवा की तरह आये डेढ़ लाख की नकदी और जेवर उड़ाये !

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बनें विश्वकर्मा : मोदी की योजना चढ़ा रहे परवान

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश के आवास पर चटकी लाठियां : ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमा दिवारी नृत्य

City News Uttar Pradesh

सिंचाई विभाग की चेतावनी धराशाई: नहीं हुई ध्वस्तीकरण की कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

शराब बनी मौत का कारण : पहले कहासुनी, फिर पति ने डंडे से की पिटाई, आहत पत्नी ने दी जान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़