- ब्यूरो रिपोर्ट
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में कभी कोई सोचता था कि यहां बेटी और व्यापारी रात को निडर होकर घर से निकल सकते हैं, लेकिन आज यह संभव है। हम सिर्फ राम को ही नहीं लाएं हैं बल्कि बेटी और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वाले का राम नाम सत्य भी करवा देते हैं। प्रभु राम का नाम लेकर जीवन यापन करते हैं। बिना उनके कोई काम नहीं होता है। वहीं जो समाज की सुरक्षा के लिए खतरा बनेगा उसका राम नाम सत्य भी तय है। 10 वर्ष पहले जो सपना आपने देखा था, आज वह हकीकत बन गया है।

यह आपके एक कीमती वोट से संभव हो पाया है इसलिए आपको अपने एक वोट की कीमता को समझना है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां आयोजित विशाल जनसभा रैली को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए खेरेश्वर मंदिर वाले बाबा खेरेश्वर महादेव, ऐतिहासिक सरोवर धरणीधर और महान चंद्रवंशी राजाओं की धरा को नमन किया। साथ ही उन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व करने वाले शिव नारायण पंडित, मंगला सिंह और महताब सिंह को नमन किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
