- ब्यूरो रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा चाहे जितना भी जोर लगा ले वह पांचों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने से नहीं रोक सकती। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित पांचों राज्यों की जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है। कहा कि मोदी के शासनकाल में देश असुरक्षित हैं। सीमाओं की रक्षा नहीं हो पा रही है। लद्दाख के दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से वहां के स्थानीय लोगों ने चीन की कारस्तान बताई। कहा था कि चीन तेजी से भारत की सीमा में पांव पसार रहा।

अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी के द्वारा कई चीन के द्वारा कब्जे का मामला उठाया गया, लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। इससे साबि हो रहा है कि मोदी सरकार चीन के खिलाफ कोई भी सख्त कदम उठाने से परहेज कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ विधानसभा चुनाव में जुटें। पांचों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। अजय राय शुक्रवार को सरदार पटेल संस्थान अलोपी बाग में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
