26.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम के निर्देश ढेर: पंचायतों में नहीं कराई जा रही रही फुल फागिंग, हो रही खानापूरी !
उत्तर प्रदेश

डीएम के निर्देश ढेर: पंचायतों में नहीं कराई जा रही रही फुल फागिंग, हो रही खानापूरी !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल का गांवों में फागिंग करने के आदेश खाना -पूरी के शिकंजे में जकड़ गये हैं। सब कुछ हवा -हवाई सा है। माजरा समझिये। वर्षा ऋतु में बढ़ रही बीमारियों की रोकथाम के लिए डीएम नें विशेष अभियान चलाकर बीमारियों की रोकथाम ग्राम पंचायतों में एंटी लार्वा एवं फसगिंग का छिड़काव कराने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी अजय आनन्द सरोज को दिया है। पर सरोज इस कार्य में सर्वहारा का रोल एवं दबाव नहीं बना पा रहें !

डीएम के निर्देश ढेर: पंचायतों में नहीं कराई जा रही रही फुल फागिंग, हो रही खानापूरी !
DM’s instructions piled up: Full fogging is not being done in Panchayats, Khanapuri is happening!

हालांकि उन्होंने ग्राम पंचायतों में एडीओ पंचायत, सचिव एवं प्रधान की उपस्थिति में कार्य प्रारंभ करा दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा प्रधान एवं सचिवों को निर्देशित किया गया है कि जिन ग्राम पंचायतों द्वारा फॉगिंग मशीन क्रय किया गया है और वर्तमान में खराब है उसे दो दिनों में सुधार कराते हुए समस्त ग्राम पंचायतों में एंटी लार्वा एवं फॉगिंग से छिड़काव कराना सुनिश्चित करें।

जिला पंचायत राज अधिकारी नें स्वयं प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सचिव, प्रधान तथा डीसी व डीपीएम के साथ विकास खण्ड बड़ोखर खुर्द की ग्राम पंचायत चहितारा एवं मवई बुजुर्ग में छिड़काव एवं फागिंग कराई। जसपुरा ब्लाक के ग्राम नर्जिता,नांदादेव, नरौली, डंडामऊ में भी एंटी लार्वा छिड़काव व फागिंग कराई गई। लेकिन दावे खोखले हैं! छिड़काव और फागिंग के नाम पर भी खाना पूरी कर भ्रष्टाचार की पतंग उड़ाई जा रही हैं। इस दिशा में जांच की जरूरत है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश बोले: मिशन शक्ति बना बदलाव की नई ताक़त, महिला उत्थान पर है जोर

City News Uttar Pradesh

15.84 करोड़ की परियोजना पर लगा ‘ब्रेक’: खतरे की आहट से हिल गया ‘तंत्र’ !

City News Uttar Pradesh

Banda : बहुचर्चित बाल यौन उत्त्पीडनका मामला, आरोपी जेई और उसकी पत्नी की रिमांड बढ़ी…

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत की दरियादिली : दुर्घटना में घायल दंपति को अस्पताल भेजकर, कराया इलाज

City News Uttar Pradesh

बाइक की टक्कर से छात्र की मौत, अन्य दुर्घटना में तीन हुए घायल

City News Uttar Pradesh

बड़ोखर बुजुर्ग में 2 फीट ‘ऊंची’ बन रही ‘सड़क’ बनी ‘मुसीबत’: घर-दुकानों में ‘घुस’ रहा पानी

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़