- विनोद मिश्रा
बांदा। नगर में भीषण विद्युत एवं पेय जल संकट को देखते हुये सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें बिजली एंव जल संस्थान के अधिकारियों की क्लास ली। आपूर्ति व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिये। सांसद आरके सिंह पटेल भी इस दौरान उपस्थित रहे।

विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से बिजली एवं जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक कर तीन दिन के अन्दर नगर की विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था दुरूस्त करने के सख्त निर्देश दिये ।

अधीक्षण अभियन्ता विद्युत एवं अधिशासी अभियन्ता को नगर को जर्जर विद्युत लाइनों को चिन्हित कर उनको बदलाने तथा जिन मोहल्लों में बार बार विद्युत तार गरम हो कर गिर रहे है उनमें डबल लाईन (सर्किट) बिछाने का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराने को कहा। सांसद नें विद्युत अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन मोहल्लों में विद्युत भार अधिक है, ऐसे मोहल्लों के ट्रांसफार्मर की क्षमता में शीघ्र वृद्धि की जाये।

सदर विधायक, सांसद एवं जिलाध्याक्ष संजय सिंह के द्वारा महा प्रबन्धक जल संस्थान एवं अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान के साथ भूरागढ स्थित इंटेकबेल का मौके पर जा कर निरीक्षण किया गया। अधिशासी अभियन्ता गंगा सागर सोनकर द्वारा जानकारी दी गयी कि भीषण गर्मी के कारण नदी की जल धारा बुरी तरह प्रभावित हो गयी है। विभाग के द्वारा कृत्रिम एवं अस्थायी तटबन्ध बनाकर नदी की धारा को मोडा गया है, ताकि इंटेकबेल में शहर की सप्लाई के लिये पर्याप्त पानी मिल सके।

सदर विधायक नें विगत तीन दिन पूर्व कैलाशपुरी, बन्योटा, कालू कुऑ आदि मोहल्लों में हुये विद्युत फाल्टों एवं बाधित जलापूर्ति पर अधीक्षण अभियन्ता विद्युत एवं महा प्रबन्धक जल संस्थान से नराजगी जाहिर की। कडी चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दास्त नही करेंगे । इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख बडोखर स्वर्ण सिंह सोनू, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, अनुरूद्ध त्रिपाठी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता नगर अध्यक्ष राहुल द्विवेदी, युवा नेता अभिनव गुप्ता शीलू लखेरा आदि उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
