30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
ईवीएम विवाद: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मांग, ईवीएम से चुनाव के मुद्दे पर हो जनमत संग्रह
उत्तर प्रदेश

पूर्व मुख्‍यमंत्री अखि‍लेश यादव ने यूपी बोर्ड 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक होने के मामले में करारा हमला, कहा- पेपर लीक करवाने का व्यवसाय दूसरी पारी में भी बदस्तूर जारी

लखनऊ । यूपी बोर्ड 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद 24 ज‍िलों में एग्‍जाम को स्‍थगित कर द‍िया गया। बता दें क‍ि अंग्रेजी का पेपर बल‍िया और देवर‍िया में लीक हुआ था। ज‍िसके फौरन बाद परीक्षा रोक दी गई। इस मामले में अब समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अख‍िलेश यादव ने भाजपा सरकार पर ट्वीट कर हमला बोला है।

पूर्व मुख्‍यमंत्री अखि‍लेश यादव ने यूपी बोर्ड 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक होने के मामले में करारा हमला, कहा- पेपर लीक करवाने का व्यवसाय दूसरी पारी में भी बदस्तूर जारी
Akhilesh Yadav attacked in the case of UP Board 12th English paper leak, said- the business of paper leaking continues unabated even in the second innings

यूपी बोर्ड परीक्षा इंटरमीडिएट का अंग्रेजी का पेपल लीक होने के बाद अख‍िलेश यादव ने ट्वीट करते हुए ल‍िखा क‍ि, ‘उप्र भाजपा सरकार की दूसरी पारी में भी पेपर लीक करवाने का व्यवसाय बदस्तूर जारी है। युवा कह रहे हैं कि रोज़गार देने में नाकाम भाजपा सरकार जानबूझकर किसी परीक्षा को पूर्ण नहीं होने देना चाहती है। भाजपा सरकार अपने इन पेपर माफ़ियाओं पर दिखाने के लिए सही, कागज का ही बुलडोजर चलवा दे।’

पूर्व मुख्‍यमंत्री अखि‍लेश यादव ने यूपी बोर्ड 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक होने के मामले में करारा हमला, कहा- पेपर लीक करवाने का व्यवसाय दूसरी पारी में भी बदस्तूर जारी
Akhilesh Yadav attacked in the case of UP Board 12th English paper leak, said- the business of paper leaking continues unabated even in the second innings

– समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर सीएम योगी से मांगा जवाब

यूपी बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर लीक होने के मामले में अब समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सरकार पर ट्वीट कर हमला बोला है। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए ल‍िखा क‍ि, ‘ यूपी बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक। पिछली घटनाओं से योगी सरकार ने नहीं ली कोई सीख। बलिया में परीक्षा से पूर्व 12 वीं कक्षा का अंग्रेजी का प्रश्न पत्र लीक होना सरकारी व्यवस्था में फैले व्यापक भ्रष्टाचार की देन है। छात्रों के भविष्य से कब तक इसी तरह होता रहेगा खिलवाड़ ? सीएम दें जवाब।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी: चुनाव प्रचार के खर्च की रेट लिस्ट जारी, चाय-समोसा 6 रुपये में, चारपहिया पर कितना खर्चा कर सकते हैं प्रत्याशी ?

City News Uttar Pradesh

बांदा में परिजनों को लाठियों से पीटने के बाद युवक नें ट्रेन से कटकर दी जान

City News Uttar Pradesh

खबर सच साबित हुई : दो पंचायत चेयरमैन एवं डीडीसी नें थमा भाजपा का दामन

City News Uttar Pradesh

पीएम आवास की दूसरी किश्त के लिये डीएम को ज्ञापन : बताई व्यथा -कथा

किसानों को सरकारी झटका : सूखा से बेदखल, मुवावजा ठन – ठन गोपाल

City News Uttar Pradesh

बीटेक छात्र ने हॉस्टल में की खुदकुशी: कालेज प्रशासन में मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़