City News Uttar Pradesh
महोबा: पत्नी मायके से नहीं आई तो युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर दे दी जान, मृतक के पिता ने लगाया हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

महोबा: पत्नी मायके से नहीं आई तो युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर दे दी जान, मृतक के पिता ने लगाया हत्या का आरोप

महोबा। पत्नी के मायके से न आने पर दुखी होकर पति ने ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। वहीं मृतक के पिता ने थाने में दी तहरीर में अपने पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप उसकी ससुराल वालों पर लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महोबा: पत्नी मायके से नहीं आई तो युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर दे दी जान, मृतक के पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Mahoba: If the wife did not come from the maternal home, the young man committed suicide by jumping in front of the train

महोबकंठ थाना क्षेत्र के बरेंडा गांव निवासी देवकी के पुत्र 36 वर्षीय रामसिंह का विवाह करीब 17 साल पहले गांव भदर्रा थाना हरपालपुर जिला छतरपुर मप्र की ममता के साथ हुआ था। युवक रामसिंह की पत्नी बीते साल जून माह से अपने मायके में ही अपने 13 साल के पुत्र के साथ रह रही है। इधर एक दो बार वह उसे विदा कराने को गया लेकिन पत्नी ने आने से मना कर दिया। युवक के पिता ने बताया कि इधर कई दिनों से उसका पुत्र बहुत परेशान था। सोमवार को उसका शव दिदौरा चौकी के पास रेलवे पटरी के किनारे छत विक्षत हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने महोबकंठ पुलिस को घटना की सूचना दी थी।

महोबा: पत्नी मायके से नहीं आई तो युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर दे दी जान, मृतक के पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Mahoba: If the wife did not come from the maternal home, the young man committed suicide by jumping in front of the train

पुलिस से मिली जानकारी पर देवकी मौके पर पहुंच कर मृतक की अपने पुत्र रामसिंह के रूप में पहचान की थी। उसका आरोप है कि उसके पुत्र को ससुरालियों ने मारा है। पहले भी कई बार वह लोग धमकी दे चुके हैं। महोबकंठ थाना प्रभारी बीरेंद्र प्रताप ने बताया कि घटना देख कर लगता है कि युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर जान दी है, पिता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मलाईदार विभागों में ठेकेदार सुरेश गुप्ता का ‘जलजला’: जांच की आंच तक नहीं पहुंचती, क्या है ‘रहस्य’ ?

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश व्यापारी सम्मेलन में बोले: भाजपा व्यापारियों की सच्ची हितैषी

आयुक्त ने लगाई पेंशन अदालत : 13 मामलों में छह का मौके पर हुआ निस्तारण

City News Uttar Pradesh

होली पर ट्रेनों में स्लीपर कोच बन गये जनरल : सभी डिब्बे हाउस फुल

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की पहल पर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त होने की हुई कवायद

बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ ने भरी हुंकार : प्रदर्शन कर बुलंद की किसान ऋण माफी की मांग

ब्रेकिंग न्यूज़