- विनोद मिश्रा
बांदा। झांसी-मीरजापुर हाईवे पर तेज रफ्तार सामने से आ रहे स्कूल वाहन मैजिक की टक्कर लगने से बाइक सवार दो सराफा व्यवसायियों की मौत हो गई। दम तोड़ने वाला एक व्यवसायी सपा का नगर उपाध्यक्ष भी था। आरोपित चालक स्कूल वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लिया है।

ओरन कस्बा निवासी सराफा व्यवसायी एवं सपा नगर उपाध्यक्ष 55 वर्षीय रणजीत यादव बुधवार शाम पड़ोसी सराफा व्यवायी 45 वर्षीय पप्पू सोनी निवासी कस्बा बबेरू के साथ बाइक पर चित्रकूट जनपद दुकान का सामान लेने जा रहे थे। रास्ते में हाईवे पर उन्हें बदौसा थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर के पास सामने से आ रही स्कूल मैजिक की टक्कर लग गई। जोरदार टक्कर में सराफा कारोबारी पप्पू की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल सराफा व्यवसायी को स्वजन पुलिस की मदद से जब तक प्राइवेट साधन से जिला अस्पताल ले गए तब तक रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। दिवंगत व्यवसायी रणजीत के छोटे भाई कस्बे के सपा सेक्टर प्रभारी दलजीत यादव ने बताया कि दुकान का सामान लेने के साथ वहीं चित्रकूट जनपद के ग्राम सकरौली स्थित खैरीकुटी भंडारे में शामिल होना था।

जिससे दोनों एक साथ बाइक पर जा रहे थे। बाइक पप्पू सोनी चला रहा था। थाना प्रभारी सभाजीत पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाइक गलत साइड मिली है। हालांकि मामले की अभी जांच की जा रही है। हादसे की सूचना मिलने पर ओरन कस्बा क्षेत्र के कई सपा कार्यकर्ता भी हाल-चाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित स्वजन को ढांढस बंधाया है। घटना से दिवंगत व्यवसायी रणजीत की पत्नी पुष्पा व अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वजन ने बताया कि उसके बेटी मंजू है। जिसकी शादी हो चुकी है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
