City News Uttar Pradesh
बिना मान्यता चल रहे स्कूलों के खिलाफ कसेगा शिकंजा: बेसिक शिक्षा निदेशालय की ओर से दिए गए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश

UP School Reopen: यूपी में 14 फरवरी से खुलेंगे नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल, अब नहीं चलेंगी आनलाइन कक्षाएं, अभी नौवीं से 12वीं तक के खुले हैं स्कूल

  • ( ब्यूरों रिपोर्ट )

लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी स्कूलों को फिर से खोलने का बड़ा फैसला लिया है। 14 फरवरी यानी सोमवार से राज्य में नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल खुल जाएंगे। अब विद्यार्थियों को भौतिक रूप से कक्षाओं में पढ़ने आना होगा। आनलाइन कक्षाएं नहीं चलेंगी। मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि पिछले सप्ताह कक्षा नौ से लेकर इंटरमीडिएट तक के माध्यमिक स्कूल, विश्वविद्यालय और डिग्री कालेजों को खोलने का फैसला लिया गया था।

UP School Reopen: यूपी में 14 फरवरी से खुलेंगे नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल, अब नहीं चलेंगी आनलाइन कक्षाएं, अभी नौवीं से 12वीं तक के खुले हैं स्कूल
UP School Reopen: All schools from nursery to class 8 will open in UP from February 14, online classes will no longer run, schools from ninth to 12th are open now

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से सोमवार से सभी स्कूलों को खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया है कि कोविड प्रोटोकाल के साथ सोमवार से सभी स्कूल खोले जाएंगे। अभी तक आनलाइन कक्षाएं चल रही थी, लेकिन अब कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए भौतिक रूप से कक्षाएं शुरू की जाएंगी। अब आनलाइन कक्षाएं नहीं चलेंगी। कोरोना संक्रमण में लगातार आ रही कमी को देखते हुए यह फैसला किया गया है। इन स्कूलों को कोविड प्रोटोकाल का सख्ती के साथ पालन करना होगा।

UP School Reopen: यूपी में 14 फरवरी से खुलेंगे नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल, अब नहीं चलेंगी आनलाइन कक्षाएं, अभी नौवीं से 12वीं तक के खुले हैं स्कूल
UP School Reopen: All schools from nursery to class 8 will open in UP from February 14, online classes will no longer run, schools from ninth to 12th are open now

इससे पहले बीती सात फरवरी को कक्षा नौ से इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूल और विश्वविद्यालय व डिग्री कालेजों में भौतिक रूप से कक्षाएं शुरू कर दी गईं थी। इसके बाद से नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूलों को भी खोलने की लगातार निजी स्कूल मांग कर रहे थे। आखिरकार इन्हें भी खोलने का आदेश गुरुवार को जारी कर दिया गया।

स्कूलों के कक्षाओं के संचालन के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। कक्षाओं की क्षमता के अनुसार 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को बैठाया जाएगा। मास्क अनिवार्य रूप से सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियों को लगाना होगा। स्कूल के मुख्य द्वार पर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। यहां इंफ्रा रेड थर्मामीटर, पल्स आक्सीमीटर इत्यादि की मदद से कोरोना के लक्षण वाले लोगों को चिन्हित किया जाएगा। स्कूल परिसर में सैनिटाइजेशन और साफ-सफाई की भी पुख्ता व्यवस्था की जाएगी। कोविड प्रोटोकाल का पालन कर कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राजेश दीक्षित की अगुवाई में ‘बांदा से लखनऊ’ तक ‘हुंकार’: ‘वोट चोरी’ पर कांग्रेस का संग्राम !

City News Uttar Pradesh Desk

पानी के लिए तड़पता जनजीवन: सरकार की मेज पर”आल इज वेल, “प्रशासन तमाशबीन ?

City News Uttar Pradesh

आठ महीने पुरानी ‘पथराई सीमेंट’ से ‘राछा’ में बन रही सड़क: विरोध में ग्रामीणों का हल्लाबोल

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम दीपा रंजन की न्याय प्रियता का बजा डंका: मुर्दा व्यक्ति साबित हो गया जिंदा

City News Uttar Pradesh

मौत का ‘रहस्य’ : रेलवे ट्रैक पर मिला ‘युवक’ का शव, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

City News Uttar Pradesh Desk

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता का खेलों के प्रति झलका प्रेम: खिलाड़ियों को दी स्पोर्ट किट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़