City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : एसपी सिद्धार्थ के जानें औऱ अभिनंदन के आने से गूंजा “वाह” ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा के स्थानांतरण से जनता का मन एवं विभाग प्रफुल्लित सा नजर आ रहा है औऱ नये कप्तान अभिनंदन के आने से आह्लादित से हैं! आखिर क्यों? इस मनोस्थिति का विश्लेषण करें तो विभागीय सूत्र ही अजब-गजब की प्रतिक्रिया दबी जुबान आपस में चरचा करते हैं।


इन चर्चाओं औऱ मीणा के यहां के कार्यकाल का सिंहावलोकन करें तो सिद्धार्थ बांदा के परिवेश में अपने को ढाल नहीं सके। क्राइम कन्ट्रोल में विफलता का उन्होने रिकार्ड बनाया। उनके कार्यकाल में एक खास उदाहरण को इतर कर दें तो माफियाओं की मनमानी रही। बालू के अवैध खनन में पुलिस के हाथों चांदी औऱ सोना चमकता-दमकता रहा। आई जी की सलाह औऱ निर्देश को टालना उनकी दिनचर्या में शामिल था!मीणा की कथित मनमानी से जनप्रतिनिधि भी खुश नहीं थे!स्वाभाविक हैं की शिकायतें शासन औऱ सरकार तक पहुंच रही थी।


कारणो में एक प्रमुख चर्चा यह भी है की सिद्धार्थ का जनता से मेल मिलाप का रिश्ता नजदीक का न होकर हमेशा दूरी का रहा। मीणा अपनी कार्य प्रणाली से किसी के मन में स्थान न बना सके। सार्वजनिक कार्यकमों से उन्होने हमेशा दूरी बनाये रखी। आम जनता का मोबाइल पर उनसे बात हो जाना उतना ही दुष्कर था जैसे आसमान से तारे तोड़ लेना। मृदुभाषिता से तो वह कोसो दूर! वाट्सअप पर जन मैसेज न देखना उनकी हावी में था और पत्रकारों से दूरी बनाए रखना उनकी सोच का एक अहम हिस्सा !


खैर पोस्टिंग एवं स्थानांतरण तो सर्विस का अंग हैं, लेकिन कुछ ऐसे अफसर होते हैं जिनके जाने से जन-जन में आह उठती है तो किसी के जाने पर वाह। वैसे मीणा जी एसपी रेलवे प्रयागराज के पद पर गये है और बांदा में कौशाम्बी से तबादले पर आये अभिनंदन नें नये एसपी के रूप में पद भार संभाल लिया है। जनता नें वामदेव ऋषि की इस तपोस्थली पर उनका स्वागत किया है। उम्मीद जताई है की वह क्राइम कन्ट्रोल तथा जन-मन में भी स्थान बनाने में कामयाब होंगे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा की सियासत में ‘नई आहट’ : विधायक प्रकाश द्विवेदी के बेटे देवांश नें ‘संभाला मैदान’ !

City News Uttar Pradesh Desk

अध्यक्ष सुनील ‘बेनकाब’: कोर्ट में हुए ढेर, गबन के आरोप में विधायक प्रकाश की हुई ‘जीत’

City News Uttar Pradesh

अतिक्रमण के खिलाफ गर्जा बुलडोजर: जुर्माना और ध्वस्तीकरण की धमकी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें बिसंडा में मार्ग का किया शिलान्यास : विकास गति का दिया भरोसा

City News Uttar Pradesh

योगी कैबिनेट ने तबादला नीति 2022 को दी मंजूरी : 30 जून तक हो सकेंगे राज्य सरकार के अधिकारियों व कर्मचारियों के ट्रांसफर

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील की अपील : बूथ की मजबूती में है जीत ! …

ब्रेकिंग न्यूज़