– जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
- विनोद मिश्रा
बांदा । जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेसियों ने कहा है कि प्रतिदिन एक करोड़ वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने के साथ ही भारत के हर नागरिक को यूनिवर्सल मुफ्त वैक्सीनेशन दिलाया जाए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच वैक्सीनेश नही एक मात्र सुरक्षा है। मोदी सरकार की वैक्सीनेशन की रणनीति भारी भूलों के कारण एक खतरनाक काकटेल है। भाजपा सरकार ने वैक्सीनेशन की योजना बनाने का अपना कर्तव्य ही भुला दिया। भाजपा सरकार निंदननीय रूप से वैक्सीन की खरीद से बेखबर रही।

केंद्र सरकार ने जानबूझकर एक डिजिटल डिवाइड पैदा किया, इससे वैक्सीनेश्ज्ञन की प्रक्रिया धीमी हो गई। केंद्र सरकार ने विभिन्न कीमतों के स्लैब बनाने में जानबूझकर मिलीभगत की, यानी एक ही वैक्सीन के लिए अलग-अलग कीमतें तय कीं, ताकि आम आदमी से आपदा में लूट की जा सके। कांग्रेसियों ने कहा कि अन्य देशों ने मई 2020 से वैक्सीन खरीदने के आर्डर देने शुरू कर दिए थे, वहीं मोदी सरकार ने भारत को इसमें विफल कर दिया। वैक्सीन का पहला आर्डर जनवरी 2021 में दिया। जन पटल पर मौजूद जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार व राज्य सरकारों ने 140 करोड़ की जनसंख्या के लिए आज तक केवल 39 करोड़ वैक्सीन खुराकों का आर्डर दिया है।

केंद्र के मुताबिक 31 मई तक केवल 21.31 करोड़ वैक्सीन ही लगाई गई। लेकिन वैक्सीन की दोनो खुराकें केवल 4.45 करोड़ भारतीयों को ही मिली है, जो भारत की आबादी का केवल 3.17 प्रतिशत है। पिछले 134 दिनों में वैक्सीनेशन की औसत गति लगभग 16 लाख खुराक प्रतिदिन है। इस गति से देश की पूरी व्यस्क जनसंख्या को वैक्सीन लगाने में तीन वर्ष से ज्यादा समय लग जाएगा। यदि ऐसे ही चलता रहा तो हम देश के लोगों को कोरोना की तीसरी लहर से कैसे बचा पाएंगे, इस सवाल का जवाब केंद्र सरकार को देना होगा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति से मांग की है कि वह केंद्र सरकार को दिन में एक करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाए जाने और यूनिवर्सल मुफ्त वैक्सीनेशन का निर्देश दें।

कोविड-19 महामारी से लड़ाई और इस बीमारी को हराए जाने का यही एक मात्र रास्ता है। ज्ञापन देते समय जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के अलावा संतोष कुमार द्विवेदी, अशरफ उल्ला, रानी पटेल, कालीचरण निगम, सैयद अल्तमश हुसैन, कुतैबा जमा, साकेत बिहारी मिश्र, आदित्य स्वरूप पांडेय, आकाश दीक्षित, नन्ना तिवारी, सूर्यभान निषाद, सुखदेव गांधी, रामहित निषाद, साबिर शेख समेत दर्जनों कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
