City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद अग्रचेती : शराब के अवैध कारोबारियों की होगी पकड़ ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अलीगढ़ शराब कांड की गूंज की धमक का असर बांदा में भी हुआ है।अग्रचेती सदा सुखी इसी तर्ज पर जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह द्वारा जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई घटना के दृष्टिगत यहां भी पूर्ण सतर्कता बरती जाये।

ऐसे माफियाओं को चिन्हित करें, जो पिछले कई सालों में शराब के अवैध कारोबार में पकड़े गए हैं। साथ ही साथ उन पर जो मुकदमे पूर्व में चल रहे हैं उसमें सही ढंग से पैरवी की जाए। सभी उपजिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं लेखपालों की टीम बनाकर एैसे लोगों को चिन्हित कराये जो शराब के अवैध कारोबार से जुड़े है। यह भी सुनिश्चित किया जाये कि उनके क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति न ही अवैध शराब,मदिरा बना रहा हो और न ही कहीं से लाकर बेच रहा हो। क्षेत्रीय लेखपाल का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाये कि अवैध शराब बनाने वालो को चिन्हित कर उसकी सूचना अपने क्षेत्र के उपजिलाधिकारी को उपलब्ध कराये ताकि उन पर समय से कार्यवाही की जा सके।


जिला आबकारी अधिकारी यह सुनिश्चित करायें कि कोई वैध ठेकेदार नकली शराब बनाकर वैध दुकान में न बेचे।
अवैध शराब के उत्पादन,ब्रिकी के सम्बन्ध में यदि कोई भी व्यक्ति गोपनीय सूचना देना चाहे तो उनको एवं आयुक्त, उप जिलाधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी को दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम-पता गोपनीय रखा जायेगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Good News : यूपी में पुलिस कार्मिकों का बढ़ेगा पौष्टिक आहार भत्ता, सिम भत्ता भी देगी प्रदेश सरकार

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की वीर भूमि कैंसर से पीड़ित, पहुंची लास्ट स्टेज: कैसे बचे जीवन ?

City News Uttar Pradesh Desk

चुनावी रण से बाहर हुए 18 महारथी, मची हाय- तौबा !, अब 41 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद नें कहा आराम-हाराम : रात-दिन होगा काम …

City News Uttar Pradesh

यूपी: प्रदेश के शिक्षा मॉडल का डेमो पेश करेगी योगी सरकार, प्राइमरी स्कूलों में होगी लैंग्वेज और साइंस लैब

विश्व प्रसिद्ध कालिंजर दुर्ग में बन रही है टेंट सिटी: महोत्सव की होगी धूम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़