City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : सावधान बुंदेलखंड का चारा जहरीला ! धूरिन जहर का संक्रमण जान लेवा ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पशुओं में मौत का तांडव हो सकता है कयोकि चारे में जहर का खतरा संक्रमित हो रहा है। वह कैसे आपको बताते है। जानिये और सावधान हो जाइये। दरअसल बुंदेलखंड में खरीफ के मौसम में तेज धूूप और तपिश से हरा चारा खासकर ज्वार जहरीली होने का खतरा है। इसका जहर बारिश से ही धुलेगा। किसानों को सलाह दी गई कि बारिश से पहले पशुओं को हरी ज्वार का चारा न खिलाएं। अलबत्ता सिंचाई मुहैया हो तो कम से कम से दो पानी लगाने के बाद ही चारा काटकर खिलाएं।


प्रगतिशील किसान और बुंदेलखंड जैविक कृषि संचालक मोहम्मद असलम खां ने बताया कि खरीफ में पशुओं के लिए बुंदेलखंड में ज्वार का चारा ज्यादा प्रचलित है। यह पौष्टिक भी होता है। इसमें आठ से 10 फीसदी क्रूड प्रोटीन पाई जाती है, लेकिन ज्वार की फसल के शुरुआती दिनों में धूरिन नाम का पदार्थ इसमें काफी पैदा हो जाता है। सिंचाई कम होने पर इसकी संभावना कम रहती है। अधिक नाइट्रोजन का उपयोग और फास्फोरस व पोटैशियम की कमी से भी धूरिन बढ़ जाता है।

इससे बचाव के लिए जरूरी है कि गर्मी में ज्वार की फसल में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। कहा कि एक दो बार बारिश हो जाने से धूरिन की मात्रा घटने लगती है और इसका असर खत्म हो जाता है। इसी के बाद इसे पशुओं को खिलाना चाहिए। शुरुआती 40 दिनों में धूरिन ज्यादा रहता है। असलम ने कहा कि ज्यादा जरूरी हो तो चारे को काटकर साफ पानी में धोने के बाद खुली हवा में रखकर दो-तीन घंटे सुखाने के बाद ही पशुओं को खिलाएं।


धूरिन एक साइलोजेनिक ग्लूकोसाइड है। जब पशु यह हरा चारा खाता है, तो इसमें मौजूद सूक्ष्म जीव धूरिन को हाइड्रोलिसिस करके पशु के पेट में हाइड्रोजन साइनाइड नामक जहर पैदा कर देता है। यह जहर कोशिकाओं में मौजूद साइटोक्रोम ऑक्सीडेज नामक एंजाइम को काम करने से रोकता है। इससे दम घुटने से पशु की मौत हो जाती है। यह सब इतनी जल्दी और तेज होता है कि पशु को बचाने का मौका नहीं मिल पाता।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत सिंह भाजपा में शामिल : जिले की सियासत गर्म

City News Uttar Pradesh

शेरे बुंदेलखंड प्रकाश की ‘दहाड़’ से काँपते हैं ‘विरोधी और भ्रष्ट तंत्र’: बने ‘जनसेवा’ के प्रतीक

City News Uttar Pradesh

स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टी का किया एलान: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोकसभा चुनाव में क्या होगी रणनीति ?

City News Uttar Pradesh

बांदा में कुपोषण की बहार : नहीं कम हो रहा कुपोषण का आंकडा़

अष्टमी की नवरात्र पर देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़ : महागौरी का किया पूजन

सफाई, पार्किंग और अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का चाबुक, आयुक्त दिनेश सिंह ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़