City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कोरोना की संजीवनी शासन से उपलब्ध, संक्रमित हो जायेगे स्वस्थ ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना महामारी से निपटने के लिये शासन ने संजीवनी की व्यवस्था कर दी हैं। इसके लिये वैद्य सुसेन औऱ प्रभु हनुमान की जरूत नहीं पड़ेगी। बल्कि यहां राजकीय मेडिकल कालेज में यह व्यवस्था सुलभ हो गई है। अब पूरी खबर पढ़िये और उसकी गहराई में जाइए।


शासन के निर्देश पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में अब ई संजीवनी एप्लीकेशन से विशेषज्ञ मरीजों को ऑनलाइन उपचार का लाभ दे रहे हैं। इसके लिए बकायदा छह अलग-अलग दिनों में विशेषज्ञों की प्रतिदिन के हिसाब से ड्यूटी निर्धारित की गई है। व्यवस्था के सही संचालन के लिए डॉ. राजेश गुप्ता एमएस सर्जरी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

कोरोना संक्रमण को लेकर सरकारी अस्पतालों की जहां ओपीडी नहीं संचालित हो पा रही है। वहीं शासन ने महामारी को लेकर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से जन समुदाय को विशेषज्ञों से सलाह प्राप्त कराने के उद्देश्य से सी डैक द्वारा ई संजीवनी एप्लीकेशन को विकसित कराया है। जिसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज बांदा के विशेषज्ञों को भी इससे जोड़ा गया है। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीज ई संजीवनी पोर्टल से उपचार का निश्शुल्क लाभ ले सकते हैं।

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव ने बताया कि टेलीमेडिसिन व टेली कंसलटेशन सेवाएं लोगों तक पहुंचाना शुरू कर दी गई हैं। इस व्यवस्था का अभी इसमें 150 मरीजों ने लाभ लिया है। प्रतिदिन के हिसाब से लगाई गई ड्यूटी के लिए सोमवार को सर्जरी विभाग, मंगलवार को मेडसिन विभाग एवं मानसिक रोग, बुधवार को स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, गुरुवार बाल रोग विभाग, शुक्रवार हड्डी रोग व दंत रोग विभाग और शनिवार को नाक,कान, गला व नेत्र रोग विभाग को नामित किया गया है। विशेषज्ञ वीडियो कांफ्रेसिग से भी मरीजों की समस्या जानकर उपचार करेंगे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सत्ता की जुबान बनी ज़हर: वीर बेटी के सम्मान में उठी आवाज़, सपा का सड़कों पर आक्रोश

बड़ा सड़क हादसा : तीस सेकेंड़ में हाईवे किनारे बैठे आठ बारातियों को पिकअप ने रौंदा, छह की दर्दनाक मौत और दो की हालत गंभीर, सीएम के बाद पीएम मोदी ने भी जताया दुख

City News Uttar Pradesh

स्कूलों को मान्यता देने में जमकर मनमानी : बेसिक शिक्षा निदेशक ने बांदा और चित्रकूट बीएसए से मांगा स्पष्टीकरण

विधायक विशंभर का भाजपा पर ‘प्रहार’: ब्राह्मण विधायकों की बैठक लोकतांत्रिक अधिकार

City News Uttar Pradesh

विधानसभा चुनाव : भाजपा यूपी में चलाएगी अभियान, मंत्री-विधायक दरवाजे पर देंगे दस्तक

मंत्री रामकेश को आया गुस्सा : महाराजा खेत सिंह की शीघ्र लगेगी अब नई मूर्ति

ब्रेकिंग न्यूज़