30.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : लाकडाउन का उल्लंघन करने पर हो रही कार्रवाई, चार लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत रपट दर्ज …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लाकडाउन का उल्लंघन करते हुए दुकाने खोलने पर आधा सैकड़ा दुकानदारों पर चालान की कार्रवाई की गई है। इनसे पुलिस ने 50 हजार रुपया जुर्माना वसूला है। इसके साथ ही चार लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत रपट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि कोरोना गाइड लाइन से अलग अगर दुकानें खुली पाई गईं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।


कोरोना महामारी के मद्देनजर लाकडाउन लगाया गया है। लेकिन लाकडाउन का पालन लोग नहीं कर रहे हैं। लगातार बढ़ती हुई महामारी को ध्यान में रखते हुए पुलिस अब सख्ती बरत रही है। लेकिन अब दुकानदारों के साथ ही जनता के सब्र का बांध टूटता नजर आ रहा है।

लोग अपने घरों से निकल रहे हैं और पुलिस लाठी पटककर लोगों को घरों के अंदर करने का प्रयास कर रही है। बाजार में मंगलवार को भी दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोल ली। मसलन खरीददारी का दौर भी शुरू हो गया। निगेहबानी करते हुए पहुंची पुलिस टीम ने एक के बाद तकरीबन आधा सैकड़ा दुकानों का चालान किया और 50 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही चार लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

गौरतलब हो कि 17 मई सुबह सात बजे तक लाकडाउन प्रभावी है। इस अवधि में लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कोतवाल जयश्याम शुक्ला ने बताया कि 50 दुकानदारों पर कार्रवाई की गई है। यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। कोतवाल ने कहा है कि लाकडाउन का उल्लंघन न करें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसानों के लिये खुशखबरी: किसान 90 फीसदी सब्सिडी पर लगा सकें सोलर प्लांट

Banda : कोचिंग सेंटरों ऩे कालेजों की शिक्षा व्यवस्था को पटका !

कलश यात्रा के साथ शरू हुई चार दिवसीय पंच कुंडीय हनुमते यज्ञ

City News Uttar Pradesh

डीएम साहब दीजिये ध्यान: अनाड़ी कहीं लेना लें जान ! …

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें कौशल विकास योजना को सराहा: बोले दूर हो रही बेरोजगारी

City News Uttar Pradesh

दइया रे दइया : दो बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फुर्र, पति नें दर्ज कराई रिपोर्ट

ब्रेकिंग न्यूज़