
- विनोद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद को “अपने ही विधानसभा क्षेत्र तिंदवारी के पावन धाम कुरसेजा में राजनीतिक आशीर्वाद” मिला, जिससे उनका “मन गदगद” हो गया। मंत्री मंगलवार को “कुरसेजा धाम पहुंचे, वहां उन्होंने धाम के महाराज का आशीर्वाद” लिया और “मेला परिसर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ से मिलकर उनका कुशलक्षेम” जाना।
कुरसेजा धाम में लगे “मेले” में इस बार “भारी उत्साह” देखने को मिला। “बुजुर्गों का आशीर्वाद,अपनों का स्नेह और युवाओं का जोश” देखकर “मंत्री रामकेश काफी भावुक नजर” आए। उन्होंने श्रद्धालुओं से “आत्मीय संवाद” किया और “क्षेत्र की खुशहाली,सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना” की।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि “कुरसेजा धाम सिर्फ एक धाम नहीं है, बल्कि यह हमारी आस्था, पहचान और संस्कृति का प्रतीक” है। यही धाम हमें अपनी “जड़ों” से जोड़ता है और “जनता की सेवा के लिए प्रेरित” करता है।
उन्होंने कहा कि “जनता का यही प्यार और आशीर्वाद मुझे हर दिन जनता की सेवा के लिए नई ऊर्जा” देता है। जब तक जनता का आशीर्वाद है, तब तक “विकास और सेवा का यह सिलसिला” ऐसे ही चलता रहेगा। इस दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान और सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
