City News Uttar Pradesh
भाजपा का नया 'आपरेशन' टिकट: पर्दे के पीछे से सामने आएंगे दिग्गज, नवंबर में ही पहली लिस्ट
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2027

भाजपा का नया ‘आपरेशन’ टिकट: पर्दे के पीछे से सामने आएंगे दिग्गज, नवंबर में ही पहली लिस्ट

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की “सियासत में चुनावी शतरंज की बिसात बिछने” लगी है। “हैट्रिक” लगाने के लिए “मंथन” में जुटी “भाजपा इस बार अपनी पुरानी चाल छोड़ नई रणनीति से विरोधियों को मात” देने की तैयारी में है। “दिल्ली में लिखी गई नई पटकथा” के मुताबिक “पार्टी अंतिम समय के इंतजार की जगह नवंबर के अंत तक ही अपने प्रत्याशियों की पहली सूची” जारी कर “सियासी पारा चढ़ा” सकती है।भाजपा का नया 'आपरेशन' टिकट: पर्दे के पीछे से सामने आएंगे दिग्गज, नवंबर में ही पहली लिस्टभाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि इस बार “हवा का रुख भांपने के लिए पत्ता पहले फेंकना” होगा। लिहाजा केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश इकाई के अलग-अलग सर्वे के बाद यह तय हुआ है कि “उन चेहरों को जनता की अदालत में उतारा” जाए, जो अब तक “संगठन और विधान परिषद व राज्यसभा के जरिए पर्दे के पीछे से सियासत साधते” रहे हैं। पार्टी का संदेश साफ है की “सिर्फ संगठन की पकड़ नहीं, जमीन पर जनाधार भी परखा” जाएगा और “दिग्गजों को भी जनता की परीक्षा पास” करनी होगी।भाजपा का नया 'आपरेशन' टिकट: पर्दे के पीछे से सामने आएंगे दिग्गज, नवंबर में ही पहली लिस्टइसी कड़ी में कई बड़े नामों को लेकर “लखनऊ से दिल्ली तक गलियारों में चर्चा तेज” है। सूत्रों के मुताबिक “कुर्मी वोट बैंक” साधने के लिए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को “सीतापुर की विसवां सीट” से मैदान में उतारा जा सकता है। लखनऊ कैंट से एक बार फिर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर “दांव” लगना “तय माना” जा रहा है, तो वहीं केशव प्रसाद मौर्य को “प्रयागराज शहर” और भूपेंद्र चौधरी को “मुरादाबाद मंडल” की किसी “अहम सीट से चुनावी समर में भेजने की सुगबुगाहट” है।भाजपा के आंतरिक 'सर्वे' में बड़ा खुलासा:100 विधायकों पर 'लटकी' तलवार, 67 सीटें कमजोरइसके अलावा “संगठन के चाणक्य” कहे जाने वाले पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह को “प्रतापगढ़” की “पट्टी”, एमएलसी अनूप गुप्ता को “सीतापुर”, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह को “लखनऊ पूर्वी” और सुभाष यदुवंश को अखिलेश यादव के गढ़ “करहल” में उतार कर “सियासी नब्ज” टटोली जा सकती है। अमेठी में “सियासी हलचल” के बीच एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला, “बिधूना” से राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य और “मथुरा के मांट” से विधायक प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी का “चुनावी रण में उतरना लगभग तय” माना जा रहा है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नवाब टैंक में एक युवक की मौत : जा रहा था कामता नाथ दर्शन को चित्रकूट

City News Uttar Pradesh

शर्मनाक करतूत : बबेरू अस्थाई गौशाला में सड़ा भूसा आया, पशु चिकित्सक ने पेमेंट रोका

City News Uttar Pradesh

यूपी : सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

रोडवेज बसें चुनाव और मेले के आनंद में इतराई : आम यात्रियों की मुश्किलें बढ़ाई !

City News Uttar Pradesh

Banda- 26 दिसंबर से शुरू होगा टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान…

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन सिद्दीकी का ‘पीडीए’ तूफान: गांव-गांव ‘फूंका’ बिगुल, अखिलेश की ‘ताजपोशी’ का गूंजा संकल्प

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़