City News Uttar Pradesh
पुलिस की दबंग कार्रवाई से 'टूटा' आतंक का तिलिस्म: नंदवारा मासूमों के हत्या के मुख्य दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेशक्राइम समाचारबुंदेलखंड

पुलिस की दबंग कार्रवाई से ‘टूटा’ आतंक का तिलिस्म: नंदवारा मासूमों के हत्या के मुख्य दो आरोपी गिरफ्तार

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिस “गांव की हवाओं” में “दो मासूमों की चीखें गूंज” रही थीं, जहां “हर मां अपने बच्चे को सीने से लगाकर सो” रही थी, उस नंदवारा गांव में आखिरकार “पुलिस” ने “इंसाफ की रोशनी” जला दी है। दो मासूम बच्चों की “बेरहमी से गला घोंटकर हत्या” कर शव को पानी के गड्ढे में फेंकने वाले मुख्य आरोपी दरिंदे लोधी महेंद्रपाल वर्मा और उसके साथी शेरा को पुलिस ने “धर दबोचा” है। दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस को “चकमा देकर फरार” चल रहे थे।पुलिस की दबंग कार्रवाई से 'टूटा' आतंक का तिलिस्म: नंदवारा मासूमों के हत्या के मुख्य दो आरोपी गिरफ्तारयह “सिर्फ हत्या नहीं, इंसानियत का कत्ल” था। मासूम बच्चे, जिन्हें अभी दुनिया भी ठीक से नहीं देखी थी, उन्हें मौत के घाट उतार कर पानी के गड्ढे में फेंक दिया गया ताकि “राज हमेशा के लिए दफन” हो जाए। “वारदात” के बाद पूरे इलाके में “सनसनी और दहशत” फैल गई। “गांव आतंक के साए में जीने” लगा। इस “जघन्य कांड पर पर्दा डालने के लिए कुछ लोगों ने लीपापोती का खेल शुरू” किया और “सीबीआई जांच की मांग का शोर मचाने” लगे ताकि पुलिस भटक जाए, लेकिन “बच्चों के पिता भइया राम को अपनी पुलिस पर अटूट भरोसा” था। उसे यकीन था कि “पुलिस हत्यारों को पाताल से भी खोज” लाएगी।पुलिस की दबंग कार्रवाई से 'टूटा' आतंक का तिलिस्म: नंदवारा मासूमों के हत्या के मुख्य दो आरोपी गिरफ्तारभइया राम का “भरोसा जीत” गया। बांदा पुलिस ने तमाम दबावों और भटकाने वाली साजिशों को दरकिनार कर निष्पक्ष और वैज्ञानिक जांच की। टीम “रात-दिन” जांच में जुटी रही, हर “कड़ी को जोड़ा” और आखिरकार फरार आरोपी हत्यारों को दबोच कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई ने यह साबित कर दिया है कि “अपराधी चाहे कितना भी रसूखदार और बलशाली क्यों न हो, कानून के हाथ उससे बहुत लंबे” हैं और “अन्याय का अंत” निश्चित है।पुलिस की दबंग कार्रवाई से 'टूटा' आतंक का तिलिस्म: नंदवारा मासूमों के हत्या के मुख्य दो आरोपी गिरफ्तारग्रामीणों की मानें तो लोधी महेंद्रपाल वर्मा का “आतंक” कोई नया नहीं है। पंचायत भवन पर कब्जा, ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण, जल जीवन मिशन की सरकारी टंकी से अपने खेतों की सिंचाई, बिना कनेक्शन बिजली चोरी, यहां तक कि जिलाधिकारी के संरक्षण वाली “वृद्धाश्रम की जमीन” पर भी “अवैध कब्जे के आरोप” उस पर लगते रहे हैं। पुलिस ने इस “आतंक के साम्राज्य पर पहला बड़ा प्रहार” किया है। ग्रामीण अब खुलकर कह रहे हैं पुलिस ने “गुड वर्क” किया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम के छापे में ‘स्वास्थ्य तंत्र’ की खुली कलई: नर्सों पर गिरी गाज, कहा- लापरवाही नहीं बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh

चित्रगुप्त सोसाइटी के प्रभारी अध्यक्ष बने लव सिन्हा

City News Uttar Pradesh

बांदा में बिजली विभाग फेल: फाल्ट-शटडाउन ने शहर को 20 घंटे बनाया ‘बंधक’

City News Uttar Pradesh

महावीर स्वामी की चांदी के रथ में निकली रथ यात्रा : भक्ति मय हुआ वातावरण !

City News Uttar Pradesh

बलिया में खतरनाक कहर : कोरोना से एक और मौत, कुल संख्या हुई 179 …

डीएम अमित आसेरी के लिये बांदा ‘कांटों भरा ताज’? या साबित कर देंगे की वह हैं ‘कुशल बादशाह’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़