27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

हाई कोर्ट का अवमानना मामला, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार को लगी फटकार …

 

(दिल्ली ब्यूरो)

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट के अवमानना के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाना केंद्र को उल्टा पड़ गया है। देश की शीर्ष अदालत ने बुधवार को इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अफसरों को जेल में डालने या फिर उन पर अवमानना की कार्रवाई करने से ऑक्सीन नहीं आएगी। सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना नोटिस पर तो रोक लगा दी है।पर केन्द्र से ये पूछा है कि हमें बताइए कि आखिर आपने ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए क्या कदम उठाया। अदालत ने केंद्र सरकार से पूछा कि हमें बताइए कि आखिर आपने ऑक्सीजन की कमी के संकट को दूर करने के लिए क्या कदम उठाए हैं।


जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने पूछा कि आखिर आपने दिल्ली को कितनी ऑक्सीजन भेजी है। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस शाह ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय आपदा है। इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि ऑक्सीजन की कमी से लोगों की मौतें हुई है। हाई कोर्ट की ओर से केंद्र को जारी अवमानना नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा कि अधिकारियों को जेल में डालने से शहर में ऑक्सीजन नहीं आएगी, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि जिंदगियां बचें।


सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा कि हमें बताइए कि आपने पिछले तीन दिन में दिल्ली को कितनी ऑक्सीजन आवंटित की है।उच्चतम न्यायालय ने कहा कि दिल्ली में कोविड वैश्विक महामारी बहुत गंभीर चरण में है। इसके बाद सॉलीसीटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि यह मुकदमेबाजी ठीक नहीं है। केंद्र और दिल्ली की सरकार निर्वाचित सरकारें हैं और कोविड-19 मरीजों की सेवा के लिए भरसक कोशिश कर रहीं हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार लोको पायलट और महिला को रौंदा, हुई मौत

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष नें सुनील द्वारा विद्युत सब स्टेशन का औचक निरीक्षण: मच गया हड़कंप

चित्रकूट : ड्रोन कैमरे की मदद से खोजा जाएगा मोस्ट वांटेड डकैत गौरी, आरक्षियों को दी जा रही है ट्रेनिंग …

डीएम आनंद के हस्तक्षेप पर एसएनसीयू में भर्ती हो सका शिशु …

City News Uttar Pradesh

बड़ी खबर : बांदा रोडवेज से यात्रा : मानो”कर चले हम फिदा जांन तन साथियो”! ….

City News Uttar Pradesh

केन-बेतवा परियोजना ने पकड़ी रफ्तार: सूखी धरती पर बहेंगी ‘विकास की नहरें’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़