
- शरद मिश्रा
बांदा। बांदा को “महानगरों की लिस्ट” में शामिल करने का “सपना अब हकीकत” में बदलता दिख रहा है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की “सोच” है कि “बाँदा का विकास भी अब महानगरों” जैसा “दिखना” चाहिए, इसी “सोच की एक और उड़ान शहर के नए ओवरब्रिज” से शुरू हो रही है।
अब तक “ओवरब्रिज” सिर्फ “आवागमन” का साधन थे, लेकिन विधायक प्रकाश द्विवेदी की पहल पर “बांदा का नया रेलवे ओवरब्रिज अब दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों” के ओवरब्रिज को “टक्कर” देगा।
विधायक प्रकाश और पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता की मंत्रणा के बाद “नगर पालिका ने इसके कायाकल्प के लिए 1.39 करोड़ रुपये के टेंडर” जारी कर दिए हैं। विधायक प्रकाश ने बताया कि यह |ओवरब्रिज सिविल लाइन से शुरू होकर कचहरी चौराहे के ऊपर से गुजरते हुए शहर के दक्षिणी हिस्से| तक जाएगा।
यह सिर्फ “एक पुल नहीं, बल्कि शहर की नई पहचान” बनेगा। इस “शानदार विकास” के लिए “दो टेंडर” जारी हुए हैं। सामान्य सुंदरीकरण के लिए 99.50 लाख और सीएनसी कटिंग से आकर्षक जालियों और डिजाइन के लिए 39.62 लाख रुपये खर्च होने हैं।
पालिका प्रतिनिधि अंकित बासू ने बताया कि “पुल पर आकर्षक जालियां, थीम पेंटिंग, एलईडी व फसाड लाइटें, स्वागत बोर्ड और रेडियम पट्टियां” लगेंगी। रात में जब फसाड लाइटें जलेंगी तो “पुल किसी मेट्रो सिटी के ब्रिज से कम नहीं” लगेगा। विधायक प्रकाश एवं अध्यक्ष मालती का यह “प्रयास” बताता है कि “विकास सिर्फ सड़क और नाली तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर को सुंदर और गौरवशाली” बनाना भी विकास है। यह बांदा के लिए “महानगर बनने की दिशा में एक शानदार” उड़ान है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
