24.4 C
Lucknow
October 18, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में आरटीओ विभाग मेहरबान: वाहन स्वामी खुशी में पहलवान !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में आरटीओ विभाग मेहरबान: वाहन स्वामी खुशी में पहलवान !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। अगर आप “वाहन स्वामी” हैं और “आरसी, फिटनेस, परमिट या टैक्स जमा” करने के लिए परिवहन विभाग के “चक्कर काट-काट कर थक” चुके हैं,तो आपके लिए बड़ी राहत की खबर है। परिवहन विभाग अब आपके “द्वार” पर आ रहा है। मंडल मुख्यालय स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में विशेष परिवहन मेले का आयोजन करने जा रहा है, जहां “एक ही छत के नीचे आपकी सारी समस्याओं का तुरंत समाधान” होगा।बांदा में आरटीओ विभाग मेहरबान: वाहन स्वामी खुशी में पहलवान !संभागीय परिवहन अधिकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष अब “प्रत्येक माह के चौथे शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे” तक इस “मेले का आयोजन” किया जाएगा। इस वर्ष 23 अक्टूबर, 27 नवंबर और 26 दिसंबर को यह “मेला” लगेगा, जिसका लाभ हजारों “वाहन स्वामियों और ट्रांसपोर्टरों” को मिलेगा। इस मेले की सबसे “बड़ी खासियत” यह है कि यहां लंबित वाहन कर और बकाया राशि का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा, साथ ही नियमानुसार शास्ति यानी जुर्माने में भी छूट का लाभ दिया जाएगा। यह उन लोगों के लिए “सुनहरा मौका है जिनका टैक्स” बकाया है।मौत का सफर: कंडम बसें, गड्ढों में समाई सड़क और आरटीओ की चुप्पी,जिम्मेदार कौन ?इसके अलावा “मेले में कई सुविधाएं” एक साथ मिलेंगी। जैसे वाहनों के पुराने दस्तावेजों को अद्यतन कराना, आरसी में मोबाइल नंबर दर्ज कराना, नए वाहनों का पंजीकरण, फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाना, परमिट का नवीनीकरण, एकमुश्त और अग्रिम कर जमा करना। यहां तक कि “पुराने स्क्रैप वाहनों के प्रमाणपत्र” के आधार पर “नए वाहनों का पंजीकरण” भी किया जाएगा। परिवहन विभाग की इस पहल से न सिर्फ समय और पैसे की बचत होगी, बल्कि “दलालों के चक्कर से भी मुक्ति” मिलेगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तेज रफ्तार कार ने मचाया तांडव: खौलते तेल की चपेट में आए तीन लोग, सीसीटीवी में कैद हुई तबाही

घोर लापरवाही : पुल के ऊपर नदी के तेज बहाव में फंसी बस, जान खतरे में डालकर पार करने में छह यात्री बहे, एक महिला की मौत

City News Uttar Pradesh

पानी पर ‘यूपी एवं एमपी’ में सरहदी जंग : मध्य प्रदेश ने रोकी नहर, सूख रहे हैं खेत

City News Uttar Pradesh

योगी मंत्रिमंडल विस्तार लोकसभा चुनाव के बाद ? राजभर और दारा की फिर होगी अग्नि परीक्षा ?

City News Uttar Pradesh

बांदा में पुलिस जांच कहां गई ? 3.16 करोड़ डकारने वाले छह अफसरों पर क्या हुई मेहरबानी ?

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश नें करा दिया हर-हर गंगे : चौबीस घंटे मिलेगी जलापूर्ति

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़