24.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
गेम चेंजर बनेगा दस करोड़ का प्रोजेक्ट: बेड़ी पुलिया से रामघाट तक 'बदलेगी' तस्वीर।
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

गेम चेंजर बनेगा दस करोड़ का प्रोजेक्ट: बेड़ी पुलिया से रामघाट तक ‘बदलेगी’ तस्वीर

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। अगर “आपने चित्रकूट में परिक्रमा की है, तो आप उस दर्द को समझते” होंगे। सड़क पर “दौड़ते वाहन और उसी पर पैदल चलने को मजबूर हजारों श्रद्धालु”। अब यह “तस्वीर बदलने” जा रही है। जिला प्रशासन ने धर्मनगरी की “सबसे बड़ी समस्या का हल” निकाल दिया है। बेड़ी पुलिया से रामघाट तक लगभग 5 से 6 किलोमीटर लंबे और 2.5 से 3 मीटर चौड़े भव्य, आधुनिक और सुविधायुक्त फुटपाथ के निर्माण को मंजूरी मिल गई है।गेम चेंजर बनेगा दस करोड़ का प्रोजेक्ट: बेड़ी पुलिया से रामघाट तक 'बदलेगी' तस्वीर। इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसे पर्यटन विकास की कार्ययोजना के तहत विकसित किया जाएगा। यह कोई सामान्य फुटपाथ नहीं होगा। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने इस प्रोजेक्ट को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इसे श्रद्धालु सुविधाओं के कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाए।गेम चेंजर बनेगा दस करोड़ का प्रोजेक्ट: बेड़ी पुलिया से रामघाट तक 'बदलेगी' तस्वीर। योजना के अनुसार पूरे रास्ते में धूप और बारिश से बचने के लिए आधुनिक शेड,छायादार स्ट्रक्चर बनाए जाएंगे। बुजुर्गों और महिलाओं के लिए जगह-जगह बैठने के लिए बेंच लगाई जाएंगी। रास्ते को “सुंदर और पर्यावरण अनुकूल” बनाने के लिए व्यापक “पौधरोपण और हरियाली विकसित” की जाएगी। रात में भी सुरक्षित आवाजाही के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था होगी। इस “महत्वाकांक्षी योजना” श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की “सुरक्षित एवं सुगम” आवाजाही की सुविधा होगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खाद के लिये तड़के से लाइन, बैरंग लौट रहे किसान: पर्याप्त स्टॉक का दावें फेल !

City News Uttar Pradesh

किसान की हत्या से मचा हड़कंप : पुलिस का दावा, जल्दी होगा खुलासा

यूपी में बुरी हार के बाद जागी योगी सरकार: अब नौकरियां देने पर होगा फोकस, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

बांदा बाजार से लोहा सरिया गायब : कालाबाजारी का चरमोत्कर्ष !

वोट चोरी पर ‘कांग्रेस’ का रणघोष : मुख्य चुनाव आयुक्त का ‘फूंका’ पुतला, आंदोलन की चेतावनी

City News Uttar Pradesh Desk

चेकिंग के दौरान असलहे और कारतूस समेत दो गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़