31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : घूंघट की ओट से निकल कर पांच महिलाओ नें पुरुषों को पछाड़ा …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आरक्षित सीटों पर महिलाओ की आधी आबादी अपना झंडा गाड़े हुए ही है। अब एक कदम और आगे बढ़कर पुरुषों के मुकाबले में खड़े होकर चुनावी फतह हासिल कर अपना परचम फहरा दिया। विकास खंड महुआ की चौहत्तर ग्राम पंचायतों में तैंतीस महिलाएं गांव की सरकार की मुखिया बनी हैं। जिनमें पांच ऐसी रहीं जो घूंघट और घर की देहरी की परंपरा को तोड़ते हुए पुरुषों के मुकाबले में खड़ी हुईं और जीत हासिल की है। इन सीटों में रायपुर-कोलावल, पचोखर, मनीपुर, तरखरी व माधौपुर में पुरुषों के बीच आधी आबादी ने चुनावी समर में ताल ठोंक किलेबंदी को तोड़ते हुए गंवई सरकार की मुखिया बनी हैं।


केन नदी की तलहटी में बसा रायपुर कोलावल गांव पंचायत चुनाव में अनारक्षित श्रेणी में रहा। यहां पर तीन पुरुष उम्मीदवारों के बीच एक महिला प्रत्याशी सुनीता देवी भी चुनावी समर के मैदान में थीं। चुनाव परिणाम जब सामने आया, तो कुल पड़े 821 मतों में 454 वोट हासिल कर सुनीता देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी देव कुमार को 183 मतों से मात देते हुए प्रधान निर्वाचित हुईं। यहां अन्य तीसरे चौथे प्रत्याशी क्रमश: लालमन 27 व प्रेमनारायण 14 मत हासिल करते हुए जमानत भी नहीं बचा सके हैं। इस चुनाव में तो सुनीता देवी पुरुषों के बीच चुनावी मैदान में खड़े हो गंवई सरकार की मुखिया बन गई हैं।

जबकि पिछले 2015 के पंचायती चुनाव में अनारक्षित महिला सीट में आधी आबादी की किलेबंदी को नहीं भेद पाई थीं। ऐसे ही ग्राम पंचायत पचोखर में ललता देवी ने 17 पुरुषों के मुकाबले में खड़ी होकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भरोसीलाल को 260 वोटों से पटखनी दी है। ग्राम पंचायत मनीपुर से मीरा वर्मा ने रामबहोरी को 22 मतों से, ग्राम पंचायत तरखरी की शशिप्रिया ने दीनदयाल को 24 वोटों से व ग्राम पंचायत माधौपुर में मधुरिया देवी ने हरीबाबू को 38 वोटों से हराकर पुरुषों की किलेबंदी को ढहा दिया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चाइल्ड ट्रस्ट का कोरोना काल में धमाल, कारवां गावों में पहुंचा …

एक्सप्रसे-वे पर काम कर रहे पश्चिम बंगाल के मजदूर की रहस्मयी ढंग से मौत, साथियों ने बताया सांस लेने में थी दिक्कत

City News Uttar Pradesh

बिजली कर्मियों में कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया को लेकर असंतोष : ज्ञापन भी दिया

City News Uttar Pradesh

आर्थिक तंगी महिला की बन गई मौत का कारण ? पारिवारिक विवाद की ओर भी पुलिस का निशाना

City News Uttar Pradesh

स्वतंत्रता संग्राम में बांदा का मंदिर भी आया था काम : जंगे आजादी की बनी थी रणनीति

खबर का असर: एसडीएम द्वारा कान्हा गौशाला का निरीक्षण, ई.ओ औऱ कर्मियों को फटकार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़