30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
जलनिकासी के नाम पर 'सड़क का कत्ल': दर्जनों गांवों का 'रास्ता' बेहाल, कब 'जागेंगे' जिम्मेदार ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

जलनिकासी के नाम पर ‘सड़क का कत्ल’: दर्जनों गांवों का ‘रास्ता’ बेहाल, कब ‘जागेंगे’ जिम्मेदार ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बारिश का “पानी निकालने” के लिए “सड़क काटी गई, पानी तो निकल गया लेकिन करीब दो दर्जन गांवों के लोगों का रास्ता ही अटक” गया। ओरन-अतर्रा मुख्य मार्ग पर करीब 10 फीट सड़क काटे जाने के 25 दिन बाद भी मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों की “मुश्किलें बढ़ती” जा रही हैं। एक सितंबर को “जलभराव से निजात” दिलाने के लिए “जेसीबी से मुख्य मार्ग” को “काटकर” पानी निकासी का “रास्ता” बनाया गया था।जलनिकासी के नाम पर 'सड़क का कत्ल': दर्जनों गांवों का 'रास्ता' बेहाल, कब 'जागेंगे' जिम्मेदार ?इसके बाद पानी तो निकलने लगा, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं होने से ओरन, चौसड़ समेत आसपास के गांवों के हजारों लोगों के लिए “आवागमन परेशानी” बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि “आवागमन के लिए सड़क के कटे हिस्से पर जो पटिया डाली गई थी, वह भी अब टूट” चुकी है। ऐसे में राहगीरों को “जोखिम” उठाकर “रास्ता पार” करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और बीमार मरीजों को “उठानी” पड़ रही है। शिक्षक और विद्यार्थी भी रोजाना “वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेने को मजबूर” हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि “सड़क काटे जाने के बाद से अब तक स्थायी समाधान नहीं” किया गया।जलनिकासी के नाम पर 'सड़क का कत्ल': दर्जनों गांवों का 'रास्ता' बेहाल, कब 'जागेंगे' जिम्मेदार ?ग्रामीणों का कहना है कि “अगर जलनिकासी जरूरी थी तो उसके साथ ही पुलिया या स्थायी क्रॉसिंग की व्यवस्था” की जानी चाहिए थी। अब ग्रामीण “सड़क की मरम्मत” के बजाय मौके पर “पुलिया बनाकर स्थायी समाधान की मांग” कर रहे हैं, ताकि बारिश के समय “जलनिकासी” भी बनी रहे और लोगों का “आवागमन” भी “बाधित” न हो। इस मामले में एसडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मार्ग की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी और बीडीओ को कई बार “लिखित रूप” से अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को दोबारा निर्देशित कर “जल्द आवागमन बहाल” कराया जाएगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा ने जन समस्याओं को लेकर भरी हुंकार: प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

मनरेगा में भी मजदूरी की होगी रिकवरी : मशक्कत कर दी गई तेज

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश की ‘मोहनी’ से ‘थिरक’ उठा इटवां एवं परमपुरवा: ‘वादा पक्का’ का दिया ‘प्रमाण’

City News Uttar Pradesh Desk

भाजपा नें खेली फूलों की होली : फाग की मस्ती में झूमे लोग

निकम्मे स्वाथ्य विभाग को छका रहा डेंगू : आकड़ा पंहुचा सौ के पार, “हाय राम हाय”

City News Uttar Pradesh

बांदा की ‘सियासत’ में अंकित का ‘भीगा-भीगा’ सा अंदाज: विरोधी भी बोले यही है ‘परिपक्व राजनीति’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़