
- शरद मिश्रा
बांदा। विधानसभा चुनाव की “घोषणा” भले अभी न हुई हो, पर “सदर सीट” पर “सियासी बिसात” महाभारत के “कुरुक्षेत्र जैसी बिछने” लगी है।
भाजपा को घेरने के लिए “विपक्षी खेमे” के कई “नेता दुःशासन” की तरह “घात” लगाए “ताल ठोंक” रहे हैं, “जोड़तोड़ और समीकरणों” में “संलिप्त” हैं।
लेकिन इस पूरे “चुनावी चक्रव्यूह” को “भेदने” वाला “सिर्फ एक ही नाम” है प्रकाश द्विवेदी। “भाजपा” के लिए वह “अर्जुन की भूमिका” में हैं।
धर्मवीर के रूप में उनकी साफ-सुथरी छवि, कर्मवीर के रूप में जनता के सुख-दुख में 24 घंटे खड़े रहने का जज्बा और विकासवीर के रूप में सदर में कराए गए सड़कों, बिजली, पानी और जनसुविधाओं के ऐतिहासिक कार्य उन्हें सबसे अलग खड़ा करते हैं।
विपक्ष के दुःशासनों के पास “न कोई विजन है, न जनता से जुड़ाव”। वह सिर्फ भाजपा “विरोध” के नाम पर “एकजुट” होने का “दिखावा” कर रहे हैं।
जबकि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का “गांडीव” है उनका “जनसंपर्क और विकास”। गांव-गांव में उनके “नाम की चर्चा” है।
राजनीतिक जानकार भी मानते हैं कि सदर की जनता अब “प्रयोग” नहीं, “अनुभव” के साथ जाएगी। जिस तरह महाभारत में अंत में “जीत धर्म” और अर्जुन की हुई थी, वैसे ही सदर में भी “जनता का आशीर्वाद” प्रकाश द्विवेदी को ही मिलेगा।
विपक्ष कितनी भी “घेराबंदी” कर ले, इस बार भी “सदर सीट पर प्रकाश द्विवेदी” की “निश्चित और प्रचंड जीत” तय मानी जा रही है !
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
