City News Uttar Pradesh
कोडीन सीरप का 'पांच लोग' खोलेंगे राज: नेटवर्क की 'जड़' में कौन है मास्टरमाइंड?
उत्तर प्रदेशक्राइम समाचारबुंदेलखंड

कोडीन सीरप का ‘पांच लोग’ खोलेंगे राज: नेटवर्क की ‘जड़’ में कौन है मास्टरमाइंड?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोडीनयुक्त सिरप के “कथित अवैध कारोबार का भंडाफोड़” होने के बाद “पुलिस ने नेटवर्क की परतें खोलने” की तैयारी “तेज” कर दी है। मंडल कारागार में बंद “पांच आरोपियों से पूछताछ” के लिए “पुलिस उन्हें रिमांड” पर लेने की तैयारी में है। विवेचक ने न्यायालय में पुलिस अभिरक्षा के लिए “प्रार्थना पत्र” दाखिल किया है। मंगलवार को इस पर सुनवाई होगी। पुलिस का कहना है कि “रिमांड” के दौरान कारोबार से जुड़े “अन्य लोगों, सप्लाई की कड़ियों” और अब तक सामने आए “सवालों” के जवाब “तलाशे” जाएंगे।अवैध कारोबार में 'नौ करोड़' की रकम कहां गई: अब संपत्ति और खातों पर पुलिस नें 'गड़ाईं' नजरतीन सितंबर को “एसटीएफ और बांदा पुलिस” की संयुक्त टीम ने बिसंडा क्षेत्र में “कार्रवाई कर डीसीएम” से ले जाई जा रही 30 हजार शीशियां बरामद की थीं। इसके बाद “पांच आरोपियों” को गिरफ्तार कर “जेल” भेजा गया था। इनमें अतर्रा निवासी प्रियांशू गुप्ता उर्फ किशन, प्रवीण उर्फ लकी और रोहित पांडेय, बिसंडा के नहर पुरवा निवासी धीरेंद्र तथा हापुड़ निवासी डीसीएम चालक शेखर शामिल हैं।स्टील एवं स्क्रैप माफिया रवि काना बांदा जेल में शिफ्ट:दो सौ करोड़ की संपत्ति हो चुकी है जब्तपुलिस के अनुसार जांच के दौरान कुछ “अहम सुराग” मिले हैं और अब “पांचों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा” में लेकर इन “कड़ियों को जोड़ने” की कोशिश होगी। रिमांड के दौरान पुलिस यह “पता” लगाने का “प्रयास” करेगी कि “सिरप की खेप” कहां से आई,  कहां पहुंचाई जानी थी और इससे जुड़े “अन्य लोग कौन” हैं। हालांकि इन सवालों के वास्तविक जवाब पूछताछ और आगे की जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे। इस मामले में पुलिस प्रियांशू गुप्ता के बहनोई हमीरपुर निवासी रवींद्र गुप्ता की भी तलाश कर रही है।अवैध कारोबार में 'नौ करोड़' की रकम कहां गई: अब संपत्ति और खातों पर पुलिस नें 'गड़ाईं' नजरविवेचक की ओर से “पांचों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा” में लेने के लिए न्यायालय में “प्रार्थना पत्र” दाखिल किया गया है। मंगलवार को सुनवाई के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। रिमांड मिली तो पूछताछ में कथित नेटवर्क की कई अहम कड़ियां सामने आने की उम्मीद है। 30 हजार शीशियों की बरामदगी से शुरू हुई “जांच अब किस मुकाम तक पहुंचती है और पूछताछ में कौन-कौन से नए नाम सामने आते हैं, इस पर सबकी नजर” है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हत्या का खुलासा: झाड़ फूंक के चक्कर में बलि देने के लिए हुई थी किशोर की हत्या, पांच आरोपी हुये गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

किसानों की ‘तबाही’ पर कांग्रेस का हल्ला बोल: बांदा को ‘आपदा ग्रस्त’ घोषित करने की मांग

City News Uttar Pradesh

व्यापारी हितों की सुरक्षा के प्रति सरकार सचेत: बादशाह सिंह

केन-बेतवा लिंक परियोजना: 1.66 करोड़ से होगा ‘बैराज व कैनाल’ का सर्वेक्षण

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड का मशहूर वीर रस दीवारी नृत्य : पूरे देश में है इसकी विशिष्ट पहचान

City News Uttar Pradesh

Banda : कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमाल की कवायद,संगठन हो रहा मजबूत..

ब्रेकिंग न्यूज़