
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले की “सियासत” में हमारी “भविष्यवाणी सच” साबित हुई। बसपा के “कद्दावर ब्राह्मण” नेता मयंक द्विवेदी ने दलबदलू बन “हाथी” से उतरकर “साइकिल की सवारी” कर ली है।
लंबे समय से “फिजां” में तैर रही “गुफ्तगू” आखिरकार “सच में बदल” गई और उन्होंने बसपा को “बाय-बाय” कहकर समाजवादी पार्टी में “गृह प्रवेश” कर लिया है।
मयंक द्विवेदी पूर्व विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी के पुत्र हैं और 2024 में बसपा से लोकसभा प्रत्याशी के रूप में “तीसरे स्थान” पर रहे थे। तब से वह “चल मेरे हाथी ओ मेरे साथी” गुनगुनाते रहे, लेकिन अब सियासी जमीन पर साइकिल पर पैडल मारना शुरू कर दिया है।
सूत्रों की मानें तो उनका यह “दल-बदल” सपा के लिए जितना “फायदेमंद” दिख रहा है, उससे ज्यादा “नुकसानदायक” भी हो सकता है ? दरअसल, इन दिनों “यूजीसी के नए प्रावधानों के विरोध में सवर्ण समाज कमर कसे” हुए है और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहा है। ऐसे में मयंक द्विवेदी जैसे “बड़े सवर्ण चेहरे” का सपा में जाना “सवर्णों की नाराजगी” को और “भड़का” सकता है !
सवर्ण समाज पहले से ही सपा पर तुष्टिकरण का आरोप लगाता रहा है। अब जब उनका अपना नेता उसी पार्टी में शामिल हो गया है जिसका वह विरोध कर रहे हैं, तो “यह नाराजगी भारी पड़ने” की पूरी “संभावना” है। सियासी जानकार मान रहे हैं कि मयंक के सपा में जाने से ब्राह्मण वोटों के ध्रुवीकरण की जगह बिखराव हो सकता है और इसका सीधा फायदा भाजपा को मिल सकता है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
