30.6 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
गणेश महोत्सव में सजा संस्कृति का रंगमंच: कलाकारों ने बांधा ऐसा समां कि गूंज उठा पंडाल
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

गणेश महोत्सव में संस्कृति का दिखा जलवा: कलाकारों ने बांधा ऐसा समां कि गूंज उठा पंडाल

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नूतन बाल समाज द्वारा आयोजित “गणेश महोत्सव” की “सांस्कृतिक संध्या” के तीसरे दिन “श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट” के निर्देशन में “छात्र-छात्राओं ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट” से “गूंज” उठा। धार्मिक, सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का “मन मोह” लिया और “प्रतिभागियों की जमकर सराहना” हुई।गणेश महोत्सव में सजा संस्कृति का रंगमंच: कलाकारों ने बांधा ऐसा समां कि गूंज उठा पंडालकार्यक्रम में ‘महिषासुर मर्दिनी’, ‘है कथा संग्राम की’, गणेश नृत्य और देशभक्ति सामूहिक नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए मंच पर भारतीय संस्कृति, भक्ति और राष्ट्रप्रेम के रंग बिखेरे। प्रतिभागियों में श्लोक राज, आकांक्षा, शान्वी, दीपांशी, खुशी, काव्या, रोशनी, राधिका, निवेदिता, वैष्णवी, सृष्टि, वैदेही, वीरता, प्राची, यशी और अंशिका की प्रस्तुतियां विशेष रूप से सराही गईं।गणेश महोत्सव में सजा संस्कृति का रंगमंच: कलाकारों ने बांधा ऐसा समां कि गूंज उठा पंडालमहोत्सव में आयोजित “फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन” किया। आकर्षक वेशभूषा में विभिन्न किरदारों को जीवंत करते बच्चों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। बच्चों की “मासूमियत और आत्मविश्वास” ने “सांस्कृतिक संध्या को और यादगार” बना दिया।गणेश महोत्सव में सजा संस्कृति का रंगमंच: कलाकारों ने बांधा ऐसा समां कि गूंज उठा पंडालकार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रद्युम्न दुबे ‘लालू’ ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान नूतन बाल समाज के पदाधिकारी जीतू त्रिपाठी, ज्योत्सना पुरवार, निखिल सक्सेना, संजय ओमर, भुवनेन्द्र रावत, प्रमोदिनी अवस्थी, सुशील सक्सेना और सुशील तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।गणेश महोत्सव में सजा संस्कृति का रंगमंच: कलाकारों ने बांधा ऐसा समां कि गूंज उठा पंडालकार्यक्रम में नृत्य निर्देशन डांस गुरु मु. दिलशाद खान ने किया। संस्थान की संचालिका रानी दमेले अंजू ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। प्रसिद्ध उद्घोषक पंकज रावत ने अपने रोचक अंदाज में कार्यक्रम का संचालन करते हुए “दर्शकों को पूरे समय जोड़े” रखा। अंत में निखिल सक्सेना ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दुधारू पशु हुये कंगाल : मौत नें कसा शिकंजा, पशुपालक कर रहे “हाय -राम” !

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन की ताबड़तोड़ ‘पीडीए’ बैठक ने ‘भरा’ जोश: बोले- 2027 में सपा सरकार की होगी ‘ताजपोशी’

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा डीपीआरओ नें सचिवों के घोटाले की जांच ठंढे बस्ते में दबाई ? सत्यनिष्ठा पर उठ रहे सवाल ?

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी की योजना भटक रही सूनसान राहों में : नहीं आया “शहंशाह” !

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद सिंह को हैरानी, एक्सप्रेस वे निर्माण में देख शैतानी ! ….

भाजपा के कार्य के आगे बौने साबित हो रहे राजनैतिक दल : जल शक्ति राज्य मंत्री

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़