30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बंदरों के आतंक से 'पलायन' की नौबत: आंदोलन की चेतावनी, कब जागेगा प्रशासन ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बंदरों के आतंक से ‘पलायन’ की नौबत: आंदोलन की चेतावनी, कब जागेगा प्रशासन ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बंदरों का तांडव, टूटते घर और गुल होती बिजली ने बरौली आजम के “ग्रामीणों की जिंदगी बेहाल” कर दी है। बबेरू तहसील क्षेत्र का बरौली आजम गांव इन दिनों “दोहरी मुसीबत” से “जूझ” रहा है। एक तरफ “पिछले करीब तीन वर्षों से बंदरों के आतंक ने ग्रामीणों की जिंदगी मुश्किल” कर दी है, तो दूसरी ओर “अघोषित बिजली कटौती” और “जर्जर” विद्युत लाइनें “परेशानी को और बढ़ा” रही हैं।बंदरों के आतंक से 'पलायन' की नौबत: आंदोलन की चेतावनी, कब जागेगा प्रशासन ? हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि ग्रामीणों ने अब चित्रकूटधाम मंडल के कमिश्नर, जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर “तत्काल हस्तक्षेप” की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि “बंदरों के झुंड” घरों की खपरैल छतों पर उत्पात मचाने के साथ आसपास की “फसलों को भी नुकसान” पहुंचा रहे हैं। करीब 80 प्रतिशत खपरैल मकान टूटकर गिर चुके हैं, जबकि “कई मकान जर्जर हालत में खड़े” हैं। कई परिवारों को मजबूरी में “पन्नी और टीन की चादरों” के सहारे रहना पड़ रहा है।बंदरों के आतंक पर प्रशासन ने 'टेके' घुटने: पकड़ने के नाम पर 50 हजार का 'फरमान'!ग्रामीणों के मुताबिक “बंदरों का आतंक” अब केवल “संपत्ति के नुकसान” तक सीमित नहीं है। बंदरों ने बच्चों, महिलाओं और पुरुषों पर “हमला कर उन्हें घायल” किया है। गांव में “बंदरों के आतंक ने बच्चों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा “दी है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्तों और घरों के आसपास “बंदरों के झुंड” दिखाई देने से “बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर” लगता है। यदि जल्द कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो “गांव से पलायन जैसी स्थिति” पैदा हो सकती है।”बंदरों के आतंक से 'पलायन' की नौबत: आंदोलन की चेतावनी, कब जागेगा प्रशासन ? ग्रामीणों ने “बिजली व्यवस्था” को लेकर भी “गंभीर चिंता” जताई है। कहा कि गांव में “पुरानी और खुली बिजली की लाइनें” हैं। बंदरों के “तारों पर कूदने और झूलने” से “बार-बार फाल्ट” होता है। शाम होते ही “अघोषित बिजली कटौती” की समस्या भी लोगों की “परेशानी बढ़ा” रही है। इन समस्याओं के निराकरण के लिये ग्रामीणों ने अधिकारियों को “पत्र” भेजकर “तत्काल कार्रवाई की मांग” की है। अन्यथा की स्थिति में “आंदोलन को आगाह” किया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दोस्तों के साथ गया था गंगा नहाने, घरवालों के पास आई की मौत की खबर, पिता बोले- डुबोकर की गई बेटे की हत्या

दबंगों की दबंगई : बांदा में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या …

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी ने लॉन्च की डिजिटल डायरी एप, अब आपकी पॉकेट में होगा उत्तर प्रदेश के हर विभाग के अधिकारियों का नंबर

City News Uttar Pradesh

कुएं में मिली लाश: भाई का आरोप हत्या कर फेंका शव, सीओ बोले- प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला

City News Uttar Pradesh

बांदा शहर में घर -घर “प्रकाश” की होगी “बहार” विधायक नें तीन करोड़ कराये पास

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद नें मेगा क्रेडिट कैंप की किया समीक्षा, पकड़ी ढिलाई …

ब्रेकिंग न्यूज़