29.5 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
दिल्ली हादसे के बाद बांदा में अलर्ट: जर्जर पीजी हॉस्टलों पर 'एबीवीपी' ने उठाये सवाल ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

दिल्ली हादसे के बाद बांदा में अलर्ट: जर्जर पीजी हॉस्टलों पर ‘एबीवीपी’ ने उठाये सवाल ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दिल्ली के सत्य निकेतन में “पीजी इमारत गिरने के दर्दनाक हादसे” ने बांदा में भी “छात्रों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा” कर दिया है। घर से दूर हॉस्टल और निजी पीजी में रहकर पढ़ाई कर रहे हजारों छात्रों की जान जोखिम में न पड़े, इसके लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने “मोर्चा” खोल दिया है। जिला संयोजक कार्तिकेय गुप्ता के नेतृत्व में परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जिले के सभी जर्जर भवनों, निजी पीजी और छात्रावासों का तत्काल “सुरक्षा ऑडिट” कराने की मांग की है।दिल्ली हादसे के बाद बांदा में अलर्ट: जर्जर पीजी हॉस्टलों पर 'एबीवीपी' ने उठाये सवाल ?ज्ञापन में एबीवीपी ने कहा कि “छात्रों को सुरक्षित आवास देना प्रशासन का प्रथम दायित्व” है और दिल्ली जैसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए हादसे का इंतजार किए बिना “ठोस कदम” उठाने होंगे। परिषद ने मांग की है कि जिले में जर्जर भवनों का व्यापक सर्वे कर चिन्हित किया जाए, सभी छात्र पीजी और निजी हॉस्टलों का अनिवार्य सुरक्षा ऑडिट कराया जाए, अवैध व बिना मानकों के चल रहे पीजी पर कार्रवाई हो और “अति-जर्जर व खतरनाक भवनों को तुरंत खाली” कराया जाए। इसके साथ ही पीजी-हॉस्टलों के लिए सुरक्षा प्रमाण-पत्र, नियमित निरीक्षण प्रणाली और छात्रों के लिए 24 घंटे शिकायत व इमरजेंसी हेल्पलाइन शुरू की जाए।दिल्ली हादसे के बाद बांदा में अलर्ट: जर्जर पीजी हॉस्टलों पर 'एबीवीपी' ने उठाये सवाल ?जिला संयोजक ने पं. जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज का 17 वर्षों से बंद पड़ा महिला छात्रावास और राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रावास को अविलंब शुरू करने की भी मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो एबीवीपी उग्र आंदोलन को बाध्य होगी। ज्ञापन के दौरान विभाग संगठन मंत्री शिवम पांडेय, फार्माविजन के प्रांत सह संयोजक सुभाष त्रिपाठी, तहसील संयोजक अभय साहू, नगर मंत्री रमेंद्र शर्मा, युवराज सिंह, समीर सिंह, अंब्रिका तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दो बच्चों की सर्प दंश से मौत : परिवार में मचा कोहराम, चारपाई पर सो रहे थे दोनो भाई

यूपी : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के करीब एक दर्जन प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय

City News Uttar Pradesh

गौ-तस्करी करने वाले दो अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्रक में लदे गौवंशो को किया गया बरामद

Banda : मिशन शक्ति अभियान, डीएम महिलाओ की समस्याओं से हुये रूबरू …

City News Uttar Pradesh

कोरोना : गांवों में निगरानी समितियों को किया जाए सक्रिय, प्रमुख सचिव ने दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

बांदा डीएम की तेजी : जिले में रफ्तार पकड़नें लगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे निर्माण !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़