City News Uttar Pradesh
विधायक विशंभर की 'छलक' उठीं आंखें: उफनाए नाले छीन लीं 'तीन' जिंदगियां, परिवारों को दिया सहारा
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

विधायक विशंभर की ‘छलक’ उठीं आंखें: उफनाए नाले ‘छीन’ लीं ‘तीन’ जिंदगियां, परिवारों को दिया सहारा

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बारिश ने ऐसा कहर बरपाया कि “तीन परिवारों” की “खुशियां पलभर में मातम” में “बदल” गईं। जैसे ही तीन किसानों के नाले में बहने और मौत की खबर बबेरू के सपा विधायक विशंभर सिंह यादव तक पहुंची, वह तत्काल गुजेनी गांव पहुंच गए। “अपनों को खोकर बदहवास परिवारों के बीच” विधायक “खुद खड़े” नजर आए।विधायक विशंभर की 'छलक' उठीं आंखें: उफनाए नाले छीन लीं 'तीन' जिंदगियां, परिवारों को दिया सहाराउन्होंने ‘ग्रामीणों और पुलिस’ के साथ ‘शवों को बाहर निकलवाने’ के प्रयासों का ‘जायजा’ लिया, पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ‘ढांढस’ बंधाया और ‘आर्थिक सहायता’ समेत ‘हर संभव मदद’ का ‘भरोसा’ दिया। लेकिन इस ‘दर्दनाक हादसे’ ने पूरे गांव को ‘झकझोर’ कर रख दिया है। मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव में मंगलवार को ‘दिनभर हुई बारिश’ के बाद ‘बहा नाला अचानक उफान’ पर आ गया।विधायक विशंभर की 'छलक' उठीं आंखें: उफनाए नाले छीन लीं 'तीन' जिंदगियां, परिवारों को दिया सहाराखेती-किसानी का काम निपटाकर लौट रहे चार किसान ‘तेज बहाव’ में ‘बह’ गए। इनमें चाची कुसुमरानी, भतीजे कोमल और सिया की ‘डूबने से मौत’ हो गई, जबकि रामखेलावन किसी तरह तैरकर ‘बाहर’ निकल आए। बताया गया कि रामखेलावन अपनी पत्नी कुसुमरानी, भतीजे कोमल और सिया के साथ ‘नाला पार’ कर रहे थे। पानी का बहाव ‘अचानक तेज’ हुआ और ‘चारों उसकी चपेट’ में आ गए। रामखेलावन ने ‘किसी तरह अपनी जान बचाई और ग्रामीणों को घटना की सूचना’ दी।विधायक विशंभर की 'छलक' उठीं आंखें: उफनाए नाले छीन लीं 'तीन' जिंदगियां, परिवारों को दिया सहाराइसके बाद ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे और ‘काफी मशक्कत’ के बाद ‘तीनों शवों’ को बरामद किया। विधायक विशंभर सिंह यादव ने ‘पीड़ित परिवारों’ को ‘भरोसा’ दिलाया कि ‘इस कठिन समय में उन्हें ‘अकेला’ नहीं छोड़ा’ जाएगा। वहीं मरका थाना प्रभारी सूबेदार बिंद ने बताया कि तीनों शव बरामद कर लिए गए हैं और ‘आवश्यक कार्रवाई’ की जा रही है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में मगरमच्छों का ‘कुनबा’ हुआ ‘दो गुना’: नदी में ‘धूप’ सेंकते आते हैं नजर

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश हर्षित : योगी नें दी सैनिक स्कूल की सौगात ! …

बसपा नें जिले की दोनों पालिकाओं एवं सभी नगर पंचायतों में अध्यक्ष का भरा पर्चा

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें दिया ज्ञान: भाषा की मर्यादा और सही गलत का फर्क ही साक्षरता का लाभ

City News Uttar Pradesh

बांदा में अवैध संबंधो के चलते प्रापर्टी डीलकर की धारदार हथियारों से गला रेतकर हत्या

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का “बंटेंगे तो कटेंगे” का नारा बना जीत की कुंजी: उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़