
- शरद मिश्रा
बांदा। जिले का एक ‘कुंआ जहर उगल’ रहा है ! बिसंडा के अजीतपारा गांव में शुक्रवार दोपहर एक ‘सूखा कुआं दो जिंदगियों के लिए काल’ बन गया। 20 फीट गहरे मौत के कुएं में उतरते ही जहरीली मीथेन गैस ने दो किसानों को अपनी चपेट में ले लिया। दम घुटने से ‘दोनों ने वहीं तड़प-तड़प कर दम तोड़’ दिया। 3 घंटे तक ‘दोनों की लाशें कुएं के अंदर’ पड़ी रहीं।
शिवनारायण सिंह के खेत में बोरवेल का पंखा खराब हुआ था। बटाईदार 45 वर्षीय लालू उसे ठीक करने 17 फीट नीचे उतरा। नीचे उतरते ही ‘जहरीली गैस ने उसे जकड़’ लिया। वह चीख भी नहीं पाया और अचेत होकर 20 फीट नीचे चेंबर पर गिर पड़ा। उसे बचाने के लिए खेत मालिक का जवान बेटा 44 वर्षीय कृष्ण कुमार रस्सी के सहारे नीचे उतरा।
लेकिन ‘कुएं में मौत उसका इंतजार’ कर रही थी। वह भी ‘गैस के गुबार’ में आते ही ‘बेहोश’ होकर उसी चेंबर पर गिर गया। देखते ही देखते ‘दोनों की सांसे थम’ गईं। पास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने जब कुएं में झांका तो रूह कांप गई। दोनों अचेत पड़े थे। चीख-पुकार मच गई। सूचना पर सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज गौरव मिश्रा और डायल 112 पहुंची। कच्चे कीचड़ भरे रास्ते ने ‘रेस्क्यू को और भयानक’ बना दिया।
ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद रस्सी से दोनों के शवों को बाहर खींचा गया। पीएचसी बिसंडा में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजन आखिरी उम्मीद में कृष्ण को मेडिकल कॉलेज ले गए, वहां भी डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। पुलिस के मुताबिक ‘कुएं में लंबे समय से बनी मीथेन गैस ने यह कहर’ बरपाया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
