26.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बाढ़ का तांडव: खतरे के 'निशान' को किया पार, रामघाट में हाहाकार, 25 गांवों का 'संपर्क' टूटा
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बाढ़ का तांडव: खतरे के ‘निशान’ को किया पार, रामघाट में हाहाकार, 25 गांवों का ‘संपर्क’ टूटा

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

चित्रकूट। लगातार हो रही बारिश ने चित्रकूट में ‘हालात को बेहद गंभीर’ बना दिया है। मंदाकिनी नदी ने ‘रौद्र रूप धारण’ कर लिया है। गुरुवार सुबह नदी का जलस्तर ‘खतरे के निशान 126.500 मीटर को पार’ करते हुए 128.200 मीटर पहुंच गया। इस साल सोमवार को दर्ज किए गए 127.200 मीटर के ‘सर्वाधिक जलस्तर’ को भी ‘नदी ने एक मीटर पीछे छोड़’ दिया।

बाढ़ का तांडव: खतरे के 'निशान' को किया पार, रामघाट में हाहाकार, 25 गांवों का 'संपर्क' टूटानदी का बढ़ता जलस्तर अब सिर्फ घाटों तक सीमित नहीं है। रामघाट से लेकर नदी किनारे बसे इलाकों तक ‘बाढ़ का खतरा’ गहराता जा रहा है। लगातार ‘बढ़ते पानी ने प्रशासन और पुलिस की चिंता बढ़ा’ दी है। 14 अगस्त से लगातार बनी बाढ़ की स्थिति ने ‘रामघाट क्षेत्र की तस्वीर बदल’ दी है। पानी बढ़ने के साथ रामघाट की अधिकांश दुकानें पहले ही खाली कराई जा चुकी हैं, जबकि ‘कई दुकानें अब भी पानी में डूबी’ हुई हैं।

बाढ़ का तांडव: खतरे के 'निशान' को किया पार, रामघाट में हाहाकार, 25 गांवों का 'संपर्क' टूटाजहां सामान्य दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ और धार्मिक गतिविधियां दिखाई देती थीं, वहां अब ‘पानी का कब्जा नजर’ आ रहा है। मंदाकिनी का बढ़ता जलस्तर ‘हर घंटे खतरे की घंटी’ बजा रहा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर ‘रामघाट’ जाने वाले ‘दोनों प्रमुख मार्गों पर आवागमन बंद’ कर दिया है। इसके साथ ही आरोग्यधाम की ओर जाने वाला ‘रास्ता भी बंद’ कर दिया गया है। मंदाकिनी का जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। पानी अगर इसी तरह बढ़ता रहा तो ‘हालात और बिगड़ने की आशंका’ है।

बाढ़ का तांडव: खतरे के 'निशान' को किया पार, रामघाट में हाहाकार, 25 गांवों का 'संपर्क' टूटाप्रशासन का साफ संदेश है बाढ़ प्रभावित और नदी के आसपास के इलाकों में जाने का जोखिम न उठाएं। संकट सिर्फ मंदाकिनी तक सीमित नहीं है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से ‘करीब 25 गांवों का संपर्क कट’ गया है। बारिश के कारण क्षेत्र की ‘वाल्मीकि और बरदहा नदी भी उफान’ पर हैं। यानी चित्रकूट में कई ‘जलधाराएं’ एक साथ अपना ‘विकराल रूप’ दिखा रही हैं।

बाढ़ का तांडव: खतरे के 'निशान' को किया पार, रामघाट में हाहाकार, 25 गांवों का 'संपर्क' टूटाएक तरफ ‘मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर बह’ रही है, मंदाकिनी का जलस्तर 128.200 मीटर पहुंच चुका है, जबकि खतरे का निशान 126.500 मीटर है। यानी नदी खतरे के निशान से करीब 1.7 मीटर ऊपर पहुंच चुकी है। दूसरी तरफ यमुना के बढ़ते जलस्तर ने ग्रामीण इलाकों की चिंता बढ़ा दी है। सबसे चिंता की बात यह है कि इस साल का ‘पिछला सर्वाधिक जलस्तर 127.200 मीटर था, जिसे नदी अब एक मीटर और पार’ कर चुकी है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चोरों नें गृह स्वामी के पुत्र की चाकुओं से की नृशंस हत्या : आक्रोशित लोगों नें लगाया जाम

City News Uttar Pradesh

ऑनलाइन बेटिंग व साइबर ठगी का ‘अंतर्राज्यीय गिरोह’ बेनकाब: सरगना समेत तीन गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का ऐतिहासिक विजन: आश्रम बनेगा टूरिज्म हब, 138.89 लाख होंगे खर्च

बांदा : तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत, रोड पार करने के दौरान हुआ हादसा

गरीबी का दर्द: बेटी की शादी के लिए नहीं हुआ पैसों का इंतजाम, तो पिता ने खा लिया जहर, 23 जून को आनी है बारात

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत मंडल में खाद की कमी से चिंतित : मंडलायुक्त से तत्काल पहल का आग्रह

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़