27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
गैस सिलेंडर में 'आग' से मचा हड़कंप: ग्रामीणों की 'सूझबूझ' से टला 'बड़ा हादसा'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

गैस सिलेंडर में ‘आग’ से मचा हड़कंप: ग्रामीणों की ‘सूझबूझ’ से टला ‘बड़ा हादसा’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जसपुरा विकासखंड के ग्राम पंचायत रामपुर में रविवार को गैस सिलेंडर में ‘आग’ लगने से ‘अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खाना बनाते समय ‘सिलेंडर में अचानक लपटें उठने से ग्रामीणों में भगदड़’ मच गई। लेकिन समय रहते ग्रामीणों और पुलिस की सूझबूझ से जलते ‘सिलेंडर को घर से बाहर फेंककर एक बड़ा हादसा’ टल गया। जितेंद्र सिंह के घर में खाना बन रहा था।

गैस सिलेंडर में 'आग' से मचा हड़कंप: ग्रामीणों की 'सूझबूझ' से टला 'बड़ा हादसा' गैस जलाते ही पूरे सिलेंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते घर से ‘धुआं और लपटें’ निकलने लगीं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। इसी बीच जितेंद्र सिंह,कपूर सिंह, नारायण सिंह और अन्य ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए जलते हुए सिलेंडर को उठाकर खुले मैदान में फेंक दिया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सिलेंडर फट जाता तो आसपास के आधा दर्जन घर चपेट में आ जाते।

गैस सिलेंडर में 'आग' से मचा हड़कंप: ग्रामीणों की 'सूझबूझ' से टला 'बड़ा हादसा' घटना की सूचना पर जसपुरा थाने के हल्का इंचार्ज अशोक कुमार यादव ‘फोर्स’ के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे इलाके को घेरकर लोगों को दूर रखा। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को भी फोन किया। लगभग 1 घंटे बाद पहुंची फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जितेंद्र सिंह के भाई मंगल सिंह ने कहा, “2 मिनट की देरी होती तो सिलेंडर फट जाता। भगवान और गांव वालों की वजह से सब बच गए।” पुलिस और फायर ब्रिगेड की ‘तत्परता से जनहानि नहीं’ हुई।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : अनोखी मिसाल : सरिता दिवेदी ने विकास की बहाई सरिता, रचा इतिहास !

City News Uttar Pradesh

अतिक्रमण के खिलाफ गर्जा बुलडोजर: जुर्माना और ध्वस्तीकरण की धमकी

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी ने दिए निर्देश : यूपी में अब एक सप्ताह में बन जाएंगे आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र

City News Uttar Pradesh

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की सख्त हिदायत : ओवर लोडिंग की नहीं मिले शिकायत

City News Uttar Pradesh

Lata Mangeshkar Death: उत्तर प्रदेश में दो दिन का राजकीय शोक, कोई शासकीय समारोह नहीं होगा

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद सिंह का प्रयास, तालाब बनें “पिकनिक स्पाट ” …

ब्रेकिंग न्यूज़