City News Uttar Pradesh
मालती गुप्ता और अंकित बासू के 'नेतृत्व' में 'बांदा' ने रचा 'स्वच्छता का इतिहास' !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

मालती गुप्ता और अंकित बासू के ‘नेतृत्व’ में ‘बांदा’ ने रचा ‘स्वच्छता का इतिहास’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “स्वच्छ बांदा, सुंदर बांदा” का नारा अब हकीकत बन गया है। नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता और उनके प्रतिनिधि अंकित बासू की मेहनत रंग लाई है। उनके नेतृत्व में बांदा नगर पालिका ने स्वच्छता सर्वेक्षण में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है।

मालती गुप्ता और अंकित बासू के 'नेतृत्व' में 'बांदा' ने रचा 'स्वच्छता का इतिहास' !इस वर्ष बांदा नगर पालिका को राज्य में 191वां और देश में 237वां स्थान मिला है। 2023 में बांदा देश में 1186वें स्थान पर था। एक साल में 949 रैंक की जबरदस्त छलांग लगाकर पालिका ने सबको चौंका दिया। राज्य स्तर पर भी रैंक 200 से सुधरकर 191 पर पहुंची है।

पालिकाध्यक्ष मालती बोली: स्वच्छ रहेगा बांदा, तभी स्वस्थ होगा, चलाया अभियानमालती गुप्ता और अंकित बासू ने टीम के साथ मिलकर हर मोर्चे पर काम किया। घर-घर कूड़ा संग्रह को व्यवस्थित किया गया, गीला-सूखा कचरा पृथक्करण 100% लागू किया गया।

मालती-अंकित का 'विकास ड्राइव' : बांदा में 'नई सड़कों' व कुएं के 'जीर्णोद्धार' से चमके मोहल्लेसार्वजनिक स्थानों की रोज सफाई और नालियों की मरम्मत कराई गई। खुले में कचरा फेंकने पर रोक के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया गया और सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती बरती गई।

बांदा पालिका की बड़ी छलांग: अध्यक्ष मालती ने रचा स्वच्छता में इतिहास, देश की 237वीं रैंकस्थानीय लोगों का कहना है कि अध्यक्ष और प्रतिनिधि खुद फील्ड में उतरकर सफाई का निरीक्षण करते थे। इसी वजह से जनता ने भी साथ दिया और ये मुकाम हासिल हुआ। बांदा की इस सफलता के उलट जिले की 6 नगर पंचायतें और अतर्रा पालिका पीछे रह गईं। अतर्रा को राज्य में 201वां और देश में 383वां स्थान मिला। तिंदवारी देश 550, बिसंडा देश 463, नरैनी देश 625, मटौंध देश 696, ओरन देश 852 और बबेरू को देश में 960 वीं रैंक मिली। मालती गुप्ता और अंकित बासू की जोड़ी ने साबित कर दिया कि ‘इच्छाशक्ति’ हो तो ‘रैंकिंग’ बदली जा सकती है। बांदा अब प्रदेश के लिए ‘रोल मॉडल’ बन रहा है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हाईटेक टेक्नोलॉजी ‘हब’ बनेगा अटल विद्यालय: ड्रोन, रोबोटिक्स व स्पेस साइंस की होगी ‘शिक्षा’

दर्दनाक हादसा : दोस्तों के साथ नहाने गए भाइयों की तालाब में डूबकर मौत, मचा कोहराम

बांदा मंडल कारागार में डान मुख्तार की बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था, क्या जेलों में फिट हैं डान के मोहरे ? …

अन्ना गायें अब करेंगी कमाल : किसान होंगे खुश हाल !

City News Uttar Pradesh

हिन्दू- मुस्लिम सौहार्द का प्रतीक जरैली कोठी दरगाह का उर्स बना आकर्षण

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा विकास की सौगात: सड़क, रोशनी व मंदिर सौंदर्यीकरण का लोकार्पण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़