City News Uttar Pradesh
विधान सभा तिंदवारी हेतु सपा में घमासान: विशंभर निषाद, अशोक एवं दीपा में किसका खुलेगा भाग्य
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2027

विधान सभा तिंदवारी हेतु सपा में घमासान: विशंभर निषाद, अशोक एवं दीपा में किसका खुलेगा भाग्य

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तिंदवारी विधान सभा हेतु समाजवादी में विधानसभा टिकट के लिये अभी से ‘राजनीति की शतरंज बिछ’ गई है। टिकट की दावेदारी में इस पार्टी से प्रमुख रूप से तीन दावेदारों के नाम चर्चा में हैं।

विधान सभा तिंदवारी हेतु सपा में घमासान: विशंभर निषाद, अशोक एवं दीपा में किसका खुलेगा भाग्यविशंभर निषाद एवं अशोक सिंह गौर। तीसरा नाम दीपा सिंह गौर का हैं जों अशोक सिंह गौर की पत्नी औऱ तीन बार डीडीसी रह चुकी हैं। जहां तक विशंभर निषाद की बात हैं वह तीन बार इस क्षेत्र से विधायक एवं मंत्री दो बार के सांसद औऱ वर्तमान में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव हैं। वहीँ अशोक सिंह गौर भी सपा के जुझारू नेता छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्टी की जिला इकाई के अलावा प्रदेश इकाई में भी पद संभाल चुके हैं। अपने गांव पिपरहरी के प्रधान भी रह चुके हैं।

'गौर दंपत्ति' का 'सियासत' में जलवा: कहा 2027 में बनेगी 'सपा सरकार' !इनकी पत्नी दीपा सिंह गौर नें अपने तीन वर्षीय डीडीसी कार्यकाल में विकास कार्यों की लंबी श्रंखला खड़ी की हैं। सपा नें 2017 में इन्हें विधान सभा का टिकट दिया था बाद में यह सीट सपा नें कांग्रेस गठबंधन के लिये छोड़ दी थी। दीपा सिंह को पार्टी नें जिला पंचायत अध्यक्ष का भी टिकट दिया लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया था। अब वह महिला कोटे के तहत तिंदवारी से टिकट मांग रही हैं।

विधान सभा तिंदवारी हेतु सपा में घमासान: विशंभर निषाद, अशोक एवं दीपा में किसका खुलेगा भाग्यकुल मिलाकर टिकट तो औऱ भी सपाई चाहते हैं लेकिन ‘मुख्य रूप से इन तीन नामों पर ही चर्चा’ हैं। विशंभर निषाद के टिकट के लिये सबसे बड़ी मुसीबत इस क्षेत्र से भाजपा विधायक एवं जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद हैं। मंत्री की निषाद बिरादरी में ‘मजबूत पकड़’ हैं उनका ‘टिकट भी लगभग पक्का’ हैं।

सपा की 'मतदाता पुनरीक्षण' में 'निष्क्रियता' : बबेरू क्षेत्र छोड़ अन्य में 'ढेर'ऐसी स्थिति बनने पर विशंभर निषाद की जातीय आधार पर दावेदारी कमजोर हो सकती है? इन राजनीतिक परिस्थितयों में समय आने पर टिकट की लाटरी इनमें किसकी खुलती है यह लोगों में उत्सुकता अभी से है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दरोगा की जिला पंचायत सदस्य से गुंडई ! अध्यक्ष सुनील पटेल डीएम से मिलें, कार्यवाई की मांग

City News Uttar Pradesh

अखिलेश यादव की ‘गिरफ्तारी के विरोध’ में सड़कों पर उतरे सपाई: बाबूलाल चौराहे से मंदिर तक प्रदर्शन

City News Uttar Pradesh Desk

महोबा : जेल निर्माण में लगे श्रमिक की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, पैर फिसलने से हुई घटना

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा की है यही कहानी, चेक डेमो में नहीं है पानी ! ….

“जौहरपुर” बालू खदान में अवैध खनन का “जौहर” : मुख्य मंत्री के “अरमांनों” की उड़ रही खिल्ली ?

City News Uttar Pradesh

भीषण गर्मी का सितम: लू और बुखार की चपेट में आने से मासूम समेत छह की मौत, बढ़ रहे है मरीज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़