City News Uttar Pradesh
रहस्यमयी मौत से सनसनी: तलाश में निकले परिजनों के उड़े होश, पानी में पड़ा मिला शव
उत्तर प्रदेशक्राइम समाचारबुंदेलखंड

रहस्यमयी मौत से सनसनी: तलाश में निकले परिजनों के उड़े होश, पानी में पड़ा मिला शव

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। धान की बेड लगवाने खेत गया किसान देर शाम तक घर नहीं लौटा। पहले परिवार ने इंतजार किया, फिर चिंता बढ़ी और खोज शुरू हुई। जब परिजन खेत पहुंचे तो उनके ‘पैरों तले जमीन खिसक’ गई। किसान खेत के पानी में पड़ा मिला। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव का है। शिवकरन यादव पुत्र स्व. मैया दीन यादव मंगलवार को अपने खेत में धान की बेड लगवाने गए थे। उनके साथ पत्नी बिट्टन देवी भी खेत पर थीं। शाम को पत्नी घर लौट आईं, लेकिन शिवकरन वापस नहीं पहुंचे। काफी देर तक इंतजार के बाद परिजनों ने तलाश शुरू की।

रहस्यमयी मौत से सनसनी: तलाश में निकले परिजनों के उड़े होश, पानी में पड़ा मिला शव मृतक के भाई रामभवन यादव के अनुसार, खोजबीन करते हुए जब परिवार खेत पहुंचा तो शिवकरन पानी में पड़े मिले। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उन्हें ‘मृत घोषित’ कर दिया गया। सूचना पर बबेरू कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की गई है। अब निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं। आखिर खेत के पानी में किसान की मौत कैसे हुई? यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण? इन सवालों का जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कलश एकत्रीकरण समारोह का रचा इतिहास: मच गई झूम

City News Uttar Pradesh

अंकित की ‘रणनीति’ से ‘तिरंगामय’ हुआ बांदा: ‘चौराहों से गलियों’ तक दिखी ‘देशभक्ति’ की शान

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश नें खिलाया कमल : विकसित यात्रा में उमड़ा प्यार

City News Uttar Pradesh

रस्सी से गला कसकर दंपती ने की थी तांत्रिक की हत्या: शव बोरे में भरकर कुएं में फेंका था

विधायक प्रकाश बने ‘शेरे बुंदेलखंड’: लोक प्रियता से ‘जनाधार’ बना ‘जनशक्ति’ का आधार

City News Uttar Pradesh

अब तो होगी बल्ले- बल्ले : मुख्य मंत्री योगी नें बुंदेली किसानों के लिये तैयार की धन योजना

ब्रेकिंग न्यूज़