City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा में कोरोना का प्रहार : प्राण वायु के निकल रहे प्राण !, मेडिकल आपात काल ? …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना संक्रमण काल में प्राण वायु दम तोड़ रहा है। सरकार बयान बाजी में मस्त है ! हालात मेडिकल आपात काल जैसे हैं ! जिला प्रशासन लाचार है। राजकीय मेडिकल कालेज हो या जिला अस्पताल दोनों जगह कोरोना मरीजों के लिए मांग के अनुरूप आक्सीजन सिलेंडरों की कमी है। प्राण वायु (आक्सीजन) के अभाव में मौते हो रही है! हाहाकार की स्थिति कहा जाये तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी।मेडिकल कालेज में तो स्थिति बदहाल है ही, जरा जिला अस्पताल की कहानी भी जान लीजिये।

आंखो देखी हालत यह है की जिला अस्पताल में भी ऑक्सीजन की खपत बढ़ गई है। संभावित मरीजों का भी ऑक्सीजन लेवल घट रहा है। दोपहर में एक घंटे मरीजों को गुरूवार को ऑक्सीजन नहीं मिल पाई। सेंट्रल ऑक्सीजन लाइन में सप्लाई बंद होने से मरीज बेचैन रहे । जान का भी खतरा बना रहा । जिला अस्पताल में कोरोना काल के पहले तीन जैबो बड़े सिलिडर रात व दिन में खर्च होते थे। लेकिन इस समय कम से कम 30 बड़े सिलिडरों की खपत है। अस्पताल में 130 छोटे व 34 बड़े सिलिडरों की उपलब्धता है। इसमें गुरुवार को बड़े सिलिडर पूरे खाली हो चुके थे। 50 छोटे सिलिडर बचे थे। जिनसे मरीजों को सेंट्रल ऑक्सीजन लाइन से भर्ती मरीजों को सप्लाई दी जा रही थी। अकेले अंदर के इमरजेंसी वार्ड के 16 बेडो में 14 में मरीज भर्ती रहे। इसमें 8 से 9 मरीज ऐसे हैं,जिनका ऑक्सीजन लेवल घट रहा है। ऑक्सीजन लेवल 90 की जगह किसी का 60 से 65 रहा तो किसी का 80 व 85 रहा।

ऐसी स्थिति में उन्हें ऑक्सीजन देना अनिवार्य रहता है। लेकिन सुबह से मरीजों को रोक-रोक कर वहां सप्लाई दी गई। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब सवा दो बजे से एक घंटे के लिए पूरी तरह ऑक्सीजन सप्लाई सेंट्रल लाइन में बंद हुई तो मरीजों को बेचैनी होना शुरू हो गई। उनके तीमारदार परेशान होकर ऑक्सीजन चालू कराने को दौड़ने लगे। कई जगह तीमारदारों ने मदद के लिए फोन मिलाना शुरू कर दिया। जिसके बाद सप्लाई दुरुस्त कराई गई। यह स्थिति तब है जब कोरोना काल का समय चल रहा है। ऐसी घोर लापरवाही में तो किसी की जान भी जा सकती है।


तीमारदार शुभम ने बताया कि उनके मरीज का ऑक्सीजन लेवल 85 के करीब है। अस्पताल में ऑक्सीजन सही से मरीजों को नहीं दी जा रही है। स्टाफ नर्सों से कहने पर ऑक्सीजन खत्म होना बता रही हैं। इससे वह खासा परेशान है। मरीजों की जान बचाने के लिए वह प्राइवेट से खरीदने को तैयार हैं।फतेहपुर के एक मरीज का लेवल 60 से 65 के बीच में चल रहा है। ऑक्सीजन न मिलने से उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उसका कहना है कि काफी देर से ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। जल्दी ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई जाए। जिससे उनकी सांस उखड़ने से रुक सके।

बांदा में कोरोना का प्रहार : प्राण वायु के निकल रहे प्राण !, मेडिकल आपात काल ? 3
मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनडीशर्मा कहते हैं की जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता कम नहीं है। यदि ऑक्सीजन बंद कराई गई है तो वह मामले को दिखवा रहे हैं। ऑक्सीजन की सेंट्रल लाइन में सप्लाई कराई जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गजब हैं बालू खनन के दबंग : बांदा में दिन-रात जारी जौहरपुर, मरौली चार-छह में अवैध खनन !

City News Uttar Pradesh

एमएलसी जितेंद्र सेंगर द्वारा पालिका व्यवस्था में बदलाव की मांग: हर वार्ड को मिले स्वतंत्र निधि

City News Uttar Pradesh

रानी दुर्गावती जन्म दिन पर हुआ विराट निर्णय : मनायेगें पांच सौवां जन्म दिन

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें जमाई धूनी: जन कल्याण के फूंके मंत्र

City News Uttar Pradesh

पंप संचालक बोले : पुलिस सुरक्षा मिलेगी तब बिना हेलमेट नहीं दिया जायेगा पेट्रोल

City News Uttar Pradesh

81 साल के आसाराम को उम्रकैद: शिष्या से आश्रम में किया था दुष्कर्म, 10 साल पहले दर्ज हुई थी एफआईआर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़