City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : लॉकडाउन से पहले कालाबाजारी ने पकड़ी रफ्तार, कई गुना बढ़े दाम, प्रशासन द्वारा हो रही अनदेखी …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । साप्ताहिक लाकडाउन के चलते बाजारों में जमकर कालाबाजारी हो रही है। प्रशासन द्वारा की अनदेखी के चलते दुकानदार जमकर इसका फायदा उठा रहे है। साप्ताहिक बंदी के बाद जब बाजार खुलते ही भीड़ पहुंच रही है। लोगों की भीड़ बाजार में पहुंचने से फायदा उठाकर बाजारों में जमकर कालाबाजारी चल रही है। वही अभी किसी भी दुकान में प्रशासन की ओर से जारी रेट लिस्ट नहीं लगाई गई है।


स्थिति यह उत्पन्न हो रही कि जरूरी सामान के लिए भी मूल दाम से अधिक वसूली की जा रही है। किराने के सामान भी महंगी दरों पर बेचने को दुकानदारों ने गुरेज नहीं किया। आमजन मजबूरन मुंह मांगे दाम पर सामान खरीदने को खरीदने को मजबूर है। वही पान मसाला और तंबाकू की बिक्री जबर्दस्त होती है। कुछ लोग कुछ घंटे भी तंबाकू के बिना नहीं रह सकते। ेऐसे में गुटखों की कीमत दो से तीन गुना बढ़ा दी जाती है। वही अब शनिवार-रविवार लॉकडाउन के चलते बड़ी संख्या में लोगों ने पहले से स्टॉक करके रखा हुआ है। पान की दुकानों के अलावा आम आदमी भी गुटखों की कालाबाजारी कर रहा है।


– खाद्य सामग्री वर्तमान मूल्य पहले का मूल्य
– दाल 120 रुपये किलो 110 रुपये किलो
– मूंग की दाल 100 रुपये किलो 90 रुपये किलो
– छोला 110 रुपये किलो 100 रुपये किलो
– सरसों का तेल 170 रुपये लीटर 140 रुपये लीटर
– रिफाइंड 160 रुपये लीटर 150 रुपये लीटर


बोले फुटकर व्यापारी : किराने की दुकान चलाने वाले महेश कुमार ने बताया कि कोरोना के चलते आम दुकानदार व बड़े दुकानदार वस्तुओं को अनावश्यक रूप से जमा कर रहे है। जिसके चलते जरूरतमंद वस्तुएं की कीमतों पर उछाल देखने को मिल रहा है।
बोले जिम्मेदार : खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि चुनाव में ड्यूटी में होने के चलते समय नहीं मिल पा रहा। जमाखोरी के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई करने के लिए। लोगों से लगातार जमाखोरी की शिकायतें मिल रही है


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे अब नहीं झुलायेगा यात्रियों को झूला

City News Uttar Pradesh

विधानसभा चुनाव : बांदा में पोलिंग पार्टियों ने बूथों में डाला डेरा, दिन भर चली कवायद

City News Uttar Pradesh

पेयजल संकट की भयावह दस्तक: निकम्में विभाग के होश फाख्ता !

राजनीति : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भाजपा सरकार पर तीखा हमला : कहा यूपी में जंगलराज कायम

City News Uttar Pradesh

डीएम की ‘दो टूक’ : अब नहीं चलेगी ‘कागजी कसरत’, अमित आसेरी ने अफसरों पर कसा शिकंजा

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा पुलिस का गुड वर्क : गांजे की खेती का भंडाफोड़, 166 किलो के साथ दो गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़