City News Uttar Pradesh
बांदा में रजिस्ट्री कार्यालय के 'कुबेर' राजू के लूट का राज? संविदा कर्मचारी चला रहा 'पूरा सिस्टम' !
Other

बांदा में रजिस्ट्री कार्यालय के ‘कुबेर’ राजू के लूट का राज? संविदा कर्मचारी चला रहा ‘पूरा सिस्टम’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला मुख्यालय का उप निबंधक कार्यालय आज भ्रष्टाचार की मिसाल बन गया है ? यहां कुर्सी पर अधिकारी बैठते हैं, लेकिन सिस्टम चलाता है खजांची का काम देख रहा संविदा कर्मचारी राजकुमार उर्फ राजू। आरोप है कि इसी राजकुमार उर्फ राजू ने कमीशनखोरी को बिजनेस बना लिया और देखते ही देखते “करोड़ों का मालिक” बन बैठा? रजिस्ट्री कराने आने वाला हर व्यक्ति जानता है कि यहां “दो रेट” चलते हैं। एक सरकार का तय शुल्क और दूसरा राजू का “सुविधा शुल्क”! सूत्रों के मुताबिक बिना अतिरिक्त पैसे दिए न फाइल आगे बढ़ती है, न दस्तावेज निकलते हैं और न ही समय पर रजिस्ट्री होती है। आम आदमी मजबूरी में जेब ढीली करता है, क्योंकि उसे पता है “राजू नाराज हुआ तो महीनों चक्कर कटेंगे”।

बांदा में रजिस्ट्री कार्यालय के 'कुबेर' राजू के लूट का राज? संविदा कर्मचारी चला रहा 'पूरा सिस्टम' !कार्यालय में स्थायी कर्मचारियों की कमी और संविदा कर्मियों की भरमार का फायदा राजू ने बखूबी उठाया ! धीरे-धीरे उसने पूरी व्यवस्था अप्रत्यक्ष तौर पर अपने कब्जे में कर ली। अब हालत यह है कि “सज्जनता की मिशाल उप निबंधक जितेंद्र” की कुर्सी के पीछे से असली आदेश राजकुमार उर्फ राजू के इशारे पर ही होते हैं ! कार्यालय के अंदर चर्चा है की “यहां बिना “राजू की हाँ के पत्ता भी नहीं हिलता”। सबसे बड़ा प्रश्न इसकी अवैध कमाई से बनी दौलत पर है। कुछ ही सालों में एक संविदा खजांची के पास आलीशान जीवनशैली, प्रॉपर्टी और करोड़ों की संपत्ति कैसे आ गई? यह अपने आप में “जांच” का विषय है।

बांदा में रजिस्ट्री कार्यालय के 'कुबेर' राजू के लूट का राज? संविदा कर्मचारी चला रहा 'पूरा सिस्टम' !आरोप है कि हर रजिस्ट्री पर वसूले जा रहे “सुविधा शुल्क” की मोटी रकम सीधे राजू के पास जाती है? इस पूरे खेल में दो तरफा नुकसान हो रहा है। एक तरफ सरकार को राजस्व का चूना लग रहा है,दूसरी तरफ आम आदमी जेब से दोगुना पैसा देकर भी परेशान हो रहा है! अब जिले के जिम्मेदार अधिकारियों से प्रश्न है की क्या एक संविदा कर्मचारी पूरे विभाग को हाईजैक कर लेगा? और प्रशासन आंख बंद किए बैठा रहेगा? राजू की मनमानी और अवैध वसूली की शिकायतें पहले भी आती रही हैं। लेकिन हर बार फाइल “दब” जाती है। अब जरूरत है निष्पक्ष जांच की, ऑडिट की और इस “रजिस्ट्री माफिया” पर शिकंजा कसने की। वरना उप निबंधक कार्यालय रजिस्ट्री का घर न होकर,राजू का प्राइवेट बैंक ही बनकर रह जाएगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अस्पताल हो रहे हैं हाउस फुल नहीं थम रहा बुखार औऱ डेंगू का प्रकोप

पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति को भेजा गया जेल : जमानत पर सुनवाई मंगलवार को निर्धारित

चित्रकूट गधा मेला में ‘लॉरेंस बिश्नोई’ का भौंकाल: फीके पड़े ‘सलमान’ !

City News Uttar Pradesh

ई-संजीवनी एप से लाभान्वित हो रहे हैं लोग, मंडल स्तर पर बांदा जिला अस्पताल बना सेंटर

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा दावा, कहा- सवाल सीट का नहीं जीत का है

City News Uttar Pradesh

Banda- डीएम साहब की ओर सड़कें रहीं निहार, हमारे प्राण बचाओ सरकार….

ब्रेकिंग न्यूज़